
Palwal-Aligarh National Highway पर किठवाड़ी चौक के रेलवे ओवरब्रिज (ROB) का सड़क निर्माण कार्य जारी है। इसी कारण यह ओवरब्रिज 15 अक्टूबर तक सभी प्रकार के वाहनों के लिए बंद कर दिया गया है। उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार ने निरीक्षण के बाद तुरंत प्रभाव से बंद करने का आदेश दिया।
ROB बंद होने के बाद वाहन चालक अब रसूलपुर चौक और अलावलपुर चौक के रास्ते से यात्रा कर सकते हैं। दिल्ली से अलीगढ़ या पलवल जाने के लिए अलावलपुर चौक से खजूरका होते हुए अलीगढ़ रोड पर जाना होगा।
आगरा से अलीगढ़ की ओर आने वाले वाहन चालक रसूलपुर चौक से मीसा होते हुए चांदहट गांव और फिर अलीगढ़ रोड पर जा सकते हैं।
ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना
कुंडली- गाजियाबाद- पलवल (KGP) एक्सप्रेसवे का उपयोग करके भी अलीगढ़ की ओर आवागमन किया जा सकता है। यह विकल्प मुख्य मार्गों के व्यस्त होने पर काम आएगा।
वाहन चालकों को सलाह दी जाती है कि वे पहले से ही अपने रूट तय कर लें और ट्रैफिक जाम से बचने के लिए डायवर्टेड रास्तों का प्रयोग करें। सड़क निर्माण कार्य के चलते थोड़ी लंबी यात्रा की संभावना है।
ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जैविक खाद, पंचायतों की बढेगी आय
