मंगलवार, 3 नवम्बर 2026

Haryana में पानीपत से शुरू होगा ऑड-ईवन फार्मूला, देखें कैसे होंगे सड़क पर नियम लागू

Written by: सुनील कुमार

Published:

Haryana के पानीपत में शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए उपायुक्त डॉक्टर वीरेंद्र कुमार दहिया और पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह ने नया कदम उठाया है। 1 सितंबर से जिले…


Haryana में पानीपत से शुरू होगा ऑड-ईवन फार्मूला, देखें कैसे होंगे सड़क पर नियम लागू
Haryana में पानीपत से शुरू होगा ऑड-ईवन फार्मूला, देखें कैसे होंगे सड़क पर नियम लागू
Google News Follow us on Google

Haryana के पानीपत में शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए उपायुक्त डॉक्टर वीरेंद्र कुमार दहिया और पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह ने नया कदम उठाया है। 1 सितंबर से जिले में ऑड-ईवन फॉर्मूला लागू किया जा रहा है। फिलहाल इसका ट्रायल कुछ वाहनों पर एक हफ्ते के लिए किया जाएगा।

Advertisement

ट्रायल के बाद बड़ा फैसला

इस हफ्ते के ट्रायल के परिणामों का आकलन करने के बाद उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक आगे बढ़कर पूरी योजना लागू करने का फैसला करेंगे। इसी संबंध में शनिवार को जिला सचिवालय सभागार में निगम के अतिरिक्त आयुक्त विवेक चौधरी और ट्रैफिक पुलिस उप अधीक्षक सुरेश सैनी ने शहर के ऑटो और ई-रिक्शा चालकों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। इसमें उन्होंने दिशा-निर्देश दिए और सुझाव भी मांगे।

ट्रायल सफल हुआ तो पूरे जिले में लागू

प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि अगर ट्रायल सफल रहा तो ऑड-ईवन फॉर्मूला पूरे जिले में लागू होगा। प्रशासन ने वाहन चालकों से सहयोग की अपील की है और कहा कि यातायात नियमों का पालन सभी की जिम्मेदारी है। इससे शहर में ट्रैफिक को बड़ी राहत मिलेगी।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

विवेक चौधरी ने बताया कि इस फॉर्मूले का मुख्य उद्देश्य सड़क पर जाम कम करना, ईंधन की बचत करना और सड़क हादसों को रोकना है। सुरेश सैनी ने बताया कि शहर में चलने वाले 4032 ई-रिक्शा और 3414 ऑटो रिक्शा को इस सिस्टम में शामिल किया गया है। इसके तहत वाहन के रजिस्ट्रेशन के अंतिम अंक के आधार पर ही सड़क पर चलने की अनुमति होगी।

प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, इस फॉर्मूले से शहर की व्यस्त सड़कों पर ट्रैफिक का दबाव कम होगा। वाहन चालकों को सिग्नल पर लंबा समय रुकना नहीं पड़ेगा। ईंधन की बचत और लगातार चलने वाले वाहन सड़क पर सुचारु यातायात बनाएंगे। इससे सड़क हादसे कम होंगे और प्रदूषण भी घटेगा। अतिरिक्त आयुक्त विवेक चौधरी ने बताया कि अंतिम फैसला अगली मीटिंग के बाद लिया जाएगा, लेकिन यह तय है कि ई-रिक्शा और ऑटो चालकों को किसी प्रकार का नुकसान नहीं होगा।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जै​विक खाद, पंचायतों की बढेगी आय

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp