बुधवार, 21 अक्टूबर 2026

हरियाणा में नर्सिंग स्टाफ हडताल पर, जानिए क्या है इनकी मांगे ?

Written by: सुनील कुमार

Published:

हरियाणा (Best E News)  देश में करीब 5500 नर्सिंग ऑफिसर हैं। हरियाणा सरकार की मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी (OTP) के विरोध में नर्सिंग स्टाफ आज से 3 दिन की हड़ताल पर है।…


हरियाणा में नर्सिंग स्टाफ हडताल पर, जानिए क्या है इनकी मांगे ?
हरियाणा में नर्सिंग स्टाफ हडताल पर, जानिए क्या है इनकी मांगे ?
Google News Follow us on Google

हरियाणा (Best E News)  देश में करीब 5500 नर्सिंग ऑफिसर हैं। हरियाणा सरकार की मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी (OTP) के विरोध में नर्सिंग स्टाफ आज से 3 दिन की हड़ताल पर है। नर्सिंग ऑफिसर वेलफेयर एसोसिएशन ने 5 से 7 अक्टूबर तक रोजाना 2 घंटे की पेन डाउन स्ट्राइक का ऐलान किया है। एसोसिएशन का कहना है कि ऑनलाइन ट्रांसफर व्यवस्था में विलिंग और म्यूचुअल ट्रांसफर का विकल्प खत्म होने से नर्सिंग ऑफिसरों के लंबी दूरी पर तबादले हो सकते हैं। हालांकिहड़ताल के दौरान इमरजेंसी सेवाएं जारी रहेंगी। नर्सिंग स्टाफ ने नूंह/मेवात और पलवल में तैनात कर्मचारियों को डॉक्टरों की तर्ज पर विशेष अलाउंस देने की भी मांग की है।

Advertisement

देश में करीब 5500 नर्सिंग ऑफिसर हैं। जिनमें करीब 98 प्रतिशत महिलाएं हैं। मॉर्निंग, इवनिंग और नाइट शिफ्ट में ड्यूटी के दौरान दूसरे जिलों में ट्रांसफर होने से सुरक्षा का खतरा बढ़ेगा तथा बच्चों की पढ़ाई व परिवार पर बुरा असर पड़ेगा। पॉलिसी के तहत एक स्टेशन पर 5 साल पूरे कर चुके कर्मचारियों को जबरन ट्रांसफर ड्राइव में शामिल किया जा रहा है, जो व्यावहारिक नहीं है। HOD (DGHS) को बार-बार लेटर लिखने के बावजूद समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया गया।

मेवात-पलवल में अलाउंस और होम डिस्ट्रिक्ट की मांगः नर्सिंग स्टाफ ने नूंह/मेवात और पलवल में तैनात कर्मचारियों को डॉक्टरों की तर्ज पर विशेष अलाउंस देने की मांग की है। नई भर्ती होने पर इन जिलों में पहले से काम कर रहे कर्मचारियों को उनका होम डिस्ट्रिक्ट आवंटित करने की मांग भी रखी गई है।
जिला सीमा में रोटेशन, म्यूचुअल ट्रांसफर बहाल होः एसोसिएशन चाहती है कि जिला अस्पतालों में रोटेशन ड्यूटी जिला सीमा के अंदर ही रखी जाए। कर्मचारियों के लिए म्यूचुअल ट्रांसफर का विकल्प दोबारा शुरू किया जाए। संगठन का कहना है कि इससे कर्मचारियों को उनकी पारिवारिक और ड्यूटी संबंधी परिस्थितियों के अनुसार विकल्प मिल सकेगा।

Advertisement

ये भी पढ़ें:IGU Rewari की ओर से शूटिंग चैंपियनशिप में चयन के लिए ट्रायल

सिंगल शिफ्ट ड्यूटी की मांग: राज्य प्रधान विनीता कुमारी

नर्सिंग ऑफिसर वेलफेयर एसोसिएशन की राज्य प्रधान विनीता कुमारी ने बताया कि यह पॉलिसी नर्सिंग कैडर की विशेष परिस्थितियों (जैसे 24 घंटे की शिफ्टिंग ड्यूटी और महिला सुरक्षा) को ध्यान में रखकर नहीं बनाई गई है। यदि यह पॉलिसी नर्सिंग कैडर पर लागू की जाती है, तो उन्हें भी अन्य महिला कर्मचारियों की तरह सुबह 9 से शाम 5 बजे की सिंगल शिफ्ट ड्यूटी दी जाए

ये भी पढ़ें:बावल DGB कंपनी में लगी भयंकर आग, सुरक्षा नियमों पर उठे सवाल

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp