बुधवार, 21 अक्टूबर 2026

रेवाड़ी, झोलरी व पिथड़ावास के स्कूलों की 3 करोड से होगी कायाकल्प

Written by: सुनील कुमार

Published:

रेवाड़ी: हरियााणा के जिला रेवाड़ी झोलरी, रेवाड़ी व पिथड़ावास के स्कलों की जल्द ही कायाकल्प होगी। जिले के सरकारी स्कूलों में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में शिक्षा विभाग ने…


रेवाड़ी, झोलरी व पिथड़ावास के स्कूलों की 3 करोड से होगी कायाकल्प
रेवाड़ी, झोलरी व पिथड़ावास के स्कूलों की 3 करोड से होगी कायाकल्प
Google News Follow us on Google

रेवाड़ी: हरियााणा के जिला रेवाड़ी झोलरी, रेवाड़ी व पिथड़ावास के स्कलों की जल्द ही कायाकल्प होगी। जिले के सरकारी स्कूलों में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में शिक्षा विभाग ने कदम बढ़ाया है। विद्यार्थियों के लिए बेहतर शैक्षणिक देने व कमरों के निर्माण एवं मरम्मत कार्यों के लिए निविदा जारी की गई है। इन कार्यों पर करीब 3 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

Advertisement

रेवाड़ी में चारदीवारी का निर्माण : हाल में दी गई निविदा के तहत रेवाड़ी जिले के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रेवाड़ी में चारदीवारी का निर्माण किया जाएगा। स्कूल परिसर की सुरक्षा और सीमांकन के लिहाज से चारदीवारी महत्वपूर्ण है। इससे विद्यालय परिसर को सुरक्षित रखने के साथ-साथ बाहरी अतिक्रमण और अनधिकृत प्रवेश जैसी समस्याओं पर भी अंकुश लगाने में मदद मिलेगी। निविदा का सबसे प्रमुख कार्य पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, रेवाड़ी में प्रस्तावित है। यहां 12 अतिरिक्त कमरों का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा विद्यालय में 10 कक्षाओं की मरम्मत, सीढ़ियों का निर्माण, एक छात्राओं के शौचालय और एक छात्रों के शौचालय का निर्माण भी किया जाएगा।

पिथड़ावास में 8 अतिरिक्त कमरों का होगा निर्माण: रेवाड़ी के पिथड़ावास गांव स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय में विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए नया स्कूल भवन बनाया जाएगा। प्रस्तावित निर्माण कार्य पर करीब 1.19 करोड़ रुपये खर्च होंगे। निविदा के तहत विद्यालय में आठ अतिरिक्त कमरों वाले नए स्कूल भवन का निर्माण किया जाएगा। इससे स्कूल में विद्यार्थियों के लिए कक्षाओं की उपलब्धता बढ़ेगी और शिक्षण कार्य के लिए पर्याप्त स्थान मिल सकेगा। यह कार्य प्रारंभिक शिक्षा विभाग के तहत कराया जाएगा। नए भवन के बनने से पिथड़ावास के विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक माहौल और आवश्यक आधारभूत सुविधाएं मिल सकेंगी।

Advertisement

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी अनाज मंडी: आज केवल इस किसानों का लिया जाएगा बाजरा, यहां पढें गांवों के नाम

अतिरिक्त कक्ष बनने से स्कूल में विद्यार्थियों के लिए कक्षाओं की उपलब्धता बढ़ेगी और मौजूदा कमरों पर दबाव कम होगा। वहीं पुराने कक्षों की मरम्मत होने से भवन की स्थिति में सुधार आएगा। शौचालय और अन्य सुविधाओं के निर्माण से छात्र-छात्राओं को बेहतर मूलभूत सुविधाएं मिल सकेंगी।

झोलरी में लगेगी इंटरलॉकिंग टाइलें: निविदा में राजकीय हाई स्कूल झोलरी में इंटरलॉकिंग टाइलें लगाने का कार्य भी शामिल किया गया है। स्कूल परिसर में पक्के रास्ते एवं बेहतर फर्श की सुविधा मिलने से विद्यार्थियों और स्टाफ को आवागमन में सुविधा होगी। बरसात के दौरान परिसर में पानी और कीचड़ की समस्या को कम करने में भी यह कार्य उपयोगी साबित हो सकता है। निविदा जमा करने की अंतिम तिथि 12 अक्तूबर निर्धारित की गई है।

ये भी पढ़ें:IGU Rewari की ओर से शूटिंग चैंपियनशिप में चयन के लिए ट्रायल

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp