बुधवार, 21 अक्टूबर 2026

बावल DGB कंपनी में लगी भयंकर आग, सुरक्षा नियमों पर उठे सवाल

Written by: Best E News

Published:

रेवाड़ी: हरियाणा के जिला रेव़ाडी कस्बा बावल औद्योगिक क्षेत्र के सेक्टर-5 स्थित DGB  कंपनी (मोबाइल पार्ट्स कंपनी) के स्क्रैप यार्ड में मंगलवार को आग लग गई। आगजनी से यार्ड में रखा लाखों…


बावल डीबीजी कंपनी में लगी भयंकर आग, सुरक्षा नियमों पर उठे सवाल
बावल डीबीजी कंपनी में लगी भयंकर आग, सुरक्षा नियमों पर उठे सवाल
Google News Follow us on Google

रेवाड़ी: हरियाणा के जिला रेव़ाडी कस्बा बावल औद्योगिक क्षेत्र के सेक्टर-5 स्थित DGB  कंपनी (मोबाइल पार्ट्स कंपनी) के स्क्रैप यार्ड में मंगलवार को आग लग गई। आगजनी से यार्ड में रखा लाखों रूपए का स्क्रैप का सामान जलकर नष्ट हो गया। आगजनी की सूचन पाकर मौके पर पहुंची फायर विभाग की टीम ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सबसे अहम बात यह है कि विजयदशमी की छुट्टी होने के कारण कंपनी में कर्मचारी मौजूद नहीं थे।

Advertisement

सुरक्षा नियमों पर उठे सवाल: बात कि कोई भी आगजनी लापरवाही से लगती है। ऐसे कंपनियों में सुरक्षा नियमोंं की पालना नहीं हाने के चलते आग लगती है। हरियाणा सरकार की सुरक्षा नीति के चलते टीम काी ओर से हर साल सुरक्षा मापकों को औचक निरीक्षण किया जाता है। लेकिन रेवाड़ी में एक साल के दौरान लगी आगजनी से साफ जाहिर होता है नियमो की अनदेखी हो रही है। कागजों में सुरक्षा के नियम फोलो हो रहे है। अधिकारी चैक करने की बजाय कार्यालयों में बैठकर की उनकी फाइलों को सही कर देते है। कपनियां कार्यालय में बैठक कर ठीक करने के नाम पर मोटा पैसा दे दिया जाता है।

बता दे बावल में डीबीजी कंपनी में मोबाइल फोन के पार्ट बनाए जाते हैं। विजयदशमी के दिन प्लांट बंद थो लेकिन कंपनी स्क्रैप यार्ड में अचानक आग लग गई। कुछ देर बाद यार्ड से धुआं उठने लगा। वहां तैनात सिक्योरिटी गार्ड की नजर धुएं पर पड़ी तो उसने तुरंत पुलिस और फायर विभाग को सूचना दी। स्क्रैप यार्ड में आग फैलने के कारण उसे नियंत्रित करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। करीब एक घंटे तक प्रयास करने के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग से स्क्रैप यार्ड में रखा सामान जलकर राख हो गया। दमकल विभाग की टीमों ने समय रहते मौके पर पहुंचकर आग को नियंत्रित किया।कंपनी के स्क्रैप यार्ड में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। आग से स्क्रैप के अलावा कंपनी के अन्य हिस्सों को कितना नुकसान हुआ है, इसकी जानकारी नहीं मिल पाईहै। जांच के बाद ही नुकसान का आकलन किया जा सकेगा।

Advertisement

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी अनाज मंडी: आज केवल इस किसानों का लिया जाएगा बाजरा, यहां पढें गांवों के नाम

 

जानिए इस साल (2026)रेव़ाडी में कब कब लगी आग

18 मार्च 2025 धारूहेड़ा : कूलर और मशीनों के स्पेयर पार्ट्स बनाने वाली कंपनी में सुबह आग लगी थी। रेवाड़ी, बावल, धारूहेड़ा और भिवाड़ी से 10 से अधिक दमकल गाड़ियां आग बुझाने पहुंची थीं। इस कंपनी में हर साल आग लगती है। फिर भी प्रबंधन पर कोई कार्रवाई नहीं की जाती हैं

ये भी पढ़ें:IGU Rewari की ओर से शूटिंग चैंपियनशिप में चयन के लिए ट्रायल

7 मई 2026, यूटीएल सोलर फैक्टरी, बावल : फैक्टरी में आग लगने से लाखों रुपये के सामान के नुकसान हुआ था। अंदर फंसे करीब 22 श्रमिकों को सुरक्षित बचाया गया था। जांच में सुरक्षा नियमों की अनदेखी मिली थी। लेकिन प्रशासन कार्रवाई के नाम केवल फाइलो में कर देता हैं

19 मई 2026, जीएलएस केमिकल फैक्टरी बावल : सेक्टर-5 स्थित केमिकल फैक्टरी में भीषण आग और धमाकों की घटना हुई थी। घटना की जांच हुई और औद्योगिक सुरक्षा पर सवाल उठे थे। चार श्रमिकोंं की मौत हो गई थी। जांच के नाम पर कागजों में इसे ठीक दिया गया।

19 मई 2026, धारूहेड़ा : आलमगीर-राजपुरा क्षेत्र में इलेक्ट्रिक स्कूटर बनाने वाली इकाई में भी आग लगी थी। जिससे काफी मैटिरियल जल गया था। यहां पर फायर सिस्टम ही नही थां फिर भी यह कंपनी चल रही थी।

ये भी पढ़ें:हरियाणा में तीन दिन अनुबंधित विद्युत कर्मचारी रहेंगें हडताल पर, जानिए क्या है मांगें ?

–14 जून 2026, धारूहेड़ा : मालपुरा क्षेत्र की शॉक एब्जॉर्बर बनाने वाली कंपनी में मशीन में आग लगी। पुलिस और दमकल विभाग ने करीब आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया था।

 

क्या कहते है थानाधिकारी: बता दे कि सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई थी। आग लगने से कोई जानमाल की हानि नहीं हुई है। आग कैसे लगी कारणों की जांच की जा रही है। फिलहाल आग पर काबू पा लिया है। -रणवीर, प्रभारी, बावल थाना

Best E News
About the Author Best E News

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे Best E News पर अपडेट की जाती है। View all posts by Best E News →

खबरें और भी

WhatsApp