बुधवार, 4 नवम्बर 2026

Haryana में कुत्तों के काटने पर अब मिलेगा मुआवजा, जानें राशि और आवेदन का तरीका

Written by: सुनील कुमार

Published:

Haryana News: देशभर में कुत्तों के काटने के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। हरियाणा सरकार ने इस पर बड़ा फैसला लिया है। अब कुत्ते के काटने पर पीड़ित को मुआवजा राशि…


Haryana में कुत्तों के काटने पर अब मिलेगा मुआवजा, जानें राशि और आवेदन का तरीका
Haryana में कुत्तों के काटने पर अब मिलेगा मुआवजा, जानें राशि और आवेदन का तरीका
Google News Follow us on Google

Haryana News: देशभर में कुत्तों के काटने के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। हरियाणा सरकार ने इस पर बड़ा फैसला लिया है। अब कुत्ते के काटने पर पीड़ित को मुआवजा राशि दी जाएगी। इतना ही नहीं, अगर गाय या भैंस जैसे आवारा पशुओं के हमले में चोट या जान का नुकसान होता है तो भी परिवार को आर्थिक सहायता मिलेगी।

Advertisement

वित्त विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी किया है। इस प्रावधान को दीन दयाल उपाध्याय अंत्योदय परिवार सुरक्षा योजना में जोड़ा गया है। इसके तहत कुत्ते के काटने पर न्यूनतम 10 हजार रुपये प्रति दांत और अगर चोट गहरी हो और मांस अलग हो जाए तो 20 हजार रुपये प्रति 0.2 सेंटीमीटर घाव के हिसाब से मुआवजा मिलेगा।

इस योजना का फायदा उन्हीं को मिलेगा जिनकी वार्षिक आय 1.80 लाख रुपये से कम है। पीड़ित हरियाणा का मूल निवासी होना चाहिए और उसके पास फैमिली आईडी होनी जरूरी है। यह भी जरूरी है कि हमला किसी सार्वजनिक जगह पर हुआ हो और कुत्ते को उकसाया न गया हो।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

यदि पशु या कुत्ते के हमले से किसी व्यक्ति की मृत्यु हो जाती है या वह दिव्यांग हो जाता है तो उम्र के हिसाब से परिवार को मुआवजा मिलेगा। 6 से 12 साल तक के बच्चों की मौत या 100% दिव्यांगता पर 1 लाख रुपये। 12 से 18 साल की उम्र में 2 लाख रुपये। 18 से 25 साल में 3 लाख रुपये। 25 से 45 साल तक 5 लाख रुपये और 60 साल तक 3 लाख रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी।

लाभार्थी या दावेदार को हादसे के 90 दिनों के भीतर ऑनलाइन पोर्टल dapsy.finhry.gov.in
पर आवेदन करना होगा। आवेदन के साथ सभी जरूरी दस्तावेज जमा करने होंगे। इसके बाद जिला स्तर पर उपायुक्त की अध्यक्षता में बनी कमेटी इस पर फैसला लेगी। इस कमेटी में पुलिस अधीक्षक, एसडीएम, जिला परिवहन अधिकारी और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी शामिल होंगे।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जै​विक खाद, पंचायतों की बढेगी आय

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp