बुधवार, 21 अक्टूबर 2026

शिव रामलीला में रावण वध की लीला का मंचन, जानिए कल क्या होगा

Written by: सुनील कुमार

Published:

रेवाड़ी: नई अनाजमंडी स्थित श्री शिव रामलीला समिति की रामलीला के दसवें दिन मंगलवार को कुंभकर्ण, मेघनाद, अहीरावण और रावण वध तक की लीलाओं का मंचन किया गया। समिति के महासचिव दीपक…


रेवाड़ी: नई अनाजमंडी स्थित श्री शिव रामलीला समिति की रामलीला के दसवें दिन मंगलवार को कुंभकर्ण, मेघनाद, अहीरावण और रावण वध तक की लीलाओं का मंचन किया गया।
रेवाड़ी: नई अनाजमंडी स्थित श्री शिव रामलीला समिति की रामलीला के दसवें दिन मंगलवार को कुंभकर्ण, मेघनाद, अहीरावण और रावण वध तक की लीलाओं का मंचन किया गया।
Google News Follow us on Google

रेवाड़ी: नई अनाजमंडी स्थित श्री शिव रामलीला समिति की रामलीला के दसवें दिन मंगलवार को कुंभकर्ण, मेघनाद, अहीरावण और रावण वध तक की लीलाओं का मंचन किया गया। समिति के महासचिव दीपक मंगला ने बताया कि दसवें दिन की लीला का शुभारंभ जयराम स्वीट्स की ओर से हरिराम सैनी के पुत्र एडवोकेट रवि सैनी और उनकी पत्नी डॉ. कीर्ति सैनी ने रिबन काटकर कियाइस अवसर पर मुख्य अतिथि ने लोगों को शिक्षित समाज बनाने की शपथ भी दिलाई।

Advertisement

 

मुख्य अतिथि रवि सैनी ने कहा कि रामलीला का प्रत्येक पात्र हमें जीवन में कोई न कोई सीख देता है। भगवान श्रीराम से मर्यादा और संजय से सीखने की बात कही, जबकि श्रवण कुमार से माता-पिता के प्रति भक्ति तथा हनुमान और शबरी से प्रभु भक्ति की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने लोगों से इन आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने और शिक्षित समाज के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया। रामलीला का निर्देशन डायरेक्टर कपिलचंद शर्मा और डॉ. श्याम बिहारी ने किया। मंच संचालन एडवोकेट भूपेंद्र गुप्ता ने किया, जबकि प्रमोटिंग की जिम्मेदारी एडवोकेट नितेश अग्रवाल ने निभाई।

Advertisement

ये भी पढ़ें:चेक बाउंस मामलों के लिए स्पेशल लोक अदालत रेवाड़ी में 21 नवंबर को

दीपक मंगला ने बताया कि रामलीला के सफल आयोजन में मुख्य संरक्षक एवं विधायक लक्ष्मण सिंह यादव, अजय मित्तल, राकेश पाल्हावासिया, नरेश मित्तल, राधेश्याम मित्तल, प्रधान नवल किशोर गुप्ता, उपप्रधान अनिल कुमार गोयल, रमेश गेरा, सुरेश गर्ग, सन्नी गोयल, जितिन अग्रवाल, मुकेश एसआरसीएस, गिरिश सिंघला, मुकेश जिंदल, रिशू यादव, राकेश गोयल और विष्णु गुप्ता का विशेष सहयोग रहा।

ये भी पढ़ें:ऊर्जा मंत्री अनिल विज का ह़डताल के ऐलान पर दो टूक जबाव

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp