गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

New Expressway: पलवल-अलीगढ़ एक्सप्रेसवे बनेगा विकास का नया रास्ता, NCR यात्रियों की यात्रा होगी बेहद आसान और तेज

Written by: सुनील कुमार

Published:

New Expressway: उत्तर प्रदेश में एक नया एक्सप्रेसवे बनने जा रहा है जो पश्चिमी यूपी से हरियाणा तक की यात्रा को बेहद आसान बना देगा। यह ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे अलीगढ़ से शुरू…


New Expressway: पलवल-अलीगढ़ एक्सप्रेसवे बनेगा विकास का नया रास्ता, NCR यात्रियों की यात्रा होगी बेहद आसान और तेज
New Expressway: पलवल-अलीगढ़ एक्सप्रेसवे बनेगा विकास का नया रास्ता, NCR यात्रियों की यात्रा होगी बेहद आसान और तेज
Google News Follow us on Google

New Expressway: उत्तर प्रदेश में एक नया एक्सप्रेसवे बनने जा रहा है जो पश्चिमी यूपी से हरियाणा तक की यात्रा को बेहद आसान बना देगा। यह ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे अलीगढ़ से शुरू होकर हरियाणा के पलवल तक जाएगा। इस नए मार्ग से अलीगढ़, मेरठ, नोएडा और गाजियाबाद के लोग आसानी से गुरुग्राम तक पहुंच सकेंगे।

Advertisement

एक्सप्रेसवे की लंबाई और लागत

यह नया एक्सप्रेसवे करीब 32 किलोमीटर लंबा होगा। यह यमुना एक्सप्रेसवे से टप्‍पल में और पलवल में ईस्टर्न फेरीफेरल के इंटरचेंज से जुड़ा होगा। इसके निर्माण पर लगभग 2300 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। इससे आसपास के इलाकों की कनेक्टिविटी बेहतर होगी और यात्रियों का समय बचेगा।

बेहतर कनेक्टिविटी से बढ़ेगा विकास

यह एक्सप्रेसवे अलीगढ़ को आगरा, मथुरा, दिल्ली, एनसीआर, ग्रेटर नोएडा, नोएडा, पलवल, गुरुग्राम और हरियाणा से जोड़ेगा। सारसौल से यमुना एक्सप्रेसवे तक की यात्रा अब केवल एक घंटे में पूरी हो सकेगी। इससे मथुरा, आगरा और आस-पास के क्षेत्रों में आने-जाने का समय कम हो जाएगा।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

भूमि अधिग्रहण और प्रभावित गांव

इस परियोजना के तहत अलीगढ़ जिले के करीब 43 गांवों की जमीन अधिग्रहित की जाएगी। इनमें अंडला, अर्राना, जरारा, चौधाना, तरौरा, नयावास, रसूलपुर, ऐंचना, उदयगढ़ी, बमौती, लक्ष्मणगढ़ी, मऊ, बांकनेर जैसे गांव शामिल हैं। इसके साथ ही धर्मपुर, नगला अस्सू, दमुआका, खैर, उसरहपुर रसूलपुर और नागल कलां जैसे अन्य गांवों से भी भूमि ली जाएगी।

एक्सप्रेसवे के फायदे

इस एक्सप्रेसवे के बन जाने से अलीगढ़ से नोएडा की दूरी कम हो जाएगी। नोएडा से गुरुग्राम जाने वाले लाखों लोगों को ट्रैफिक जाम से राहत मिलेगी। बेहतर कनेक्टिविटी से क्षेत्र में व्यापार और रोजगार के नए अवसर भी बढ़ेंगे। यह मार्ग यात्रियों को तेज, सुरक्षित और आरामदायक सफर प्रदान करेगा।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जै​विक खाद, पंचायतों की बढेगी आय

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp