
New Expressway: केंद्र सरकार जगह जगह सडाकों जाल बिछाने में लगी हुई है। इसी क्रम में मुंबई से नागपुर का सफर अब वाहन चालकों के लिए सरल होने वाला हैं। इसी नए एक्सप्रेस के बनने से क्योंकि दोनों शहरों के बीच यात्रा का समय लगभग 16 घंटे से घटकर मात्र 8 घंटे रह जाएगा।
जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास निगम (MSRDC) के मैनेजिंग डायरेक्टर अनिल गायकवाड़ ने इस घोषणा पर मुहर लगाई है। एक्सप्रेसवे के इस अंतिम हिस्से के निर्माण पर 1,182 करोड़ रुपए का खर्च आया हैं। यह फंड्स MSRDC और NHAI ने उपलब्ध कराए हैं।
बता दे कि मुंबई-नागपुर एक्सप्रेसवे के आखिरी हिस्से का निर्माण पूरा हो गया हैं। महाराष्ट्र के CM देवेन्द्र फडणवीस 5 जून को इस एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करने जा रहे हैं। नासिक के इगतपुरी और ठाणे स्थित अमाने को जोड़ने वाले इस हिस्से की लंबाई 76 किलोमीटर है।
ये भी पढ़ें:Breaking News : रेलवे का बड़ा फैसला : अब दूसरे विभागों में नहीं जा सकेंगे कर्मचारी
ये भी पढ़ें:हरियाणा पुलिस में हजारों पदों पर भर्ती की तैयारी साइबर अपराधियों पर भी कसेगा शिकंजा
एक्सप्रेसवे की खासियत
- इगतपुरी, कुटघर (शाहपुर) और अमाने (ठाणे) में तीन प्रमुख इंटरचेंज.
- कसारा घाट पर 7.8 किलोमीटर लंबी सुरंग, जो भारत की सबसे लंबी सड़क सुरंग भी है.
- 33 प्रमुख पुल, 274 छोटे पुल, 65 फ्लाईओवर और 6 सुरंगें शामिल हैं.
- यह 10 जिलों और 390 गांवों से होकर गुजरता है.
- मुंबई-नागपुर एक्सप्रेसवे पर अधिकतम रफ्तार 150 किमी/घंटा तक होगी।
यात्रा होगी आसान: बता दे इस एक्सप्रेस वे पूरी तरह से खुल जाने पर 701 किलोमीटर लंबा यह एक्सप्रेसवे मुंबई और नागपुर के बीच यात्रा का समय लगभग 16 घंटे से घटाकर केवल 8 घंटे कर देगा। यानि समय आधा हो जाएगा।
ये भी पढ़ें:इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय की शिक्षक भर्ती को लेकर HC काआया बड़ा फैसला
