बुधवार, 4 नवम्बर 2026

NHM: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारियों की हुई बल्ले बल्ले, हाईकोर्ट ने सुनाया ये फैसला

Written by: PK Chauhan

Published:

Haryana news : हरियाणा में कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर आई है। कर्मचारी संगठनों ने हाईकोर्ट के फैसले का स्वागत किया है। उनका कहना है कि कर्मचारियों को यह राहत लंबे संघर्ष और कोर्ट…


Haryana news : हरियाणा में कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर आई है। कर्मचारी संगठनों ने हाईकोर्ट के फैसले का स्वागत किया है। उनका कहना है कि कर्मचारियों को यह राहत लंबे संघर्ष और कोर्ट आदेशों के बाद मिली है।NHM

Advertisement

हरियाणा के राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है। पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट के आदेश के बाद सरकार ने एनएचएम कर्मचारियों का महंगाई भत्ता (DA) बढ़ाने का फैसला लिया है। मिशन निदेशक एनएचएम हरियाणा द्वारा जारी आदेश के अनुसार कर्मचारियों को 3 चरणों में डीए का लाभ मिलेगा।NHM

बता दे कि 1 जनवरी 2024 से डीए 230 फीसदी से बढ़कर 239 फीसदी, 1 जुलाई 2024 से 239 फीसदी से बढ़कर 246 फीसदी और 01 जनवरी 2025 से 246 फीसदी से बढ़कर 252 फीसदी मिलेगा। इस फैसले से एनएचएम के करीब 14000 से अधिक कर्मचारियों को लाभ होगा। Haryana news

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

सरकारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह राहत उन्हीं कर्मचारियों को मिलेगी जिन्होंने कोर्ट में याचिका दायर की थी या जो ऐसे ही मामलों में याचिकाकर्ता हैं। यदि कोर्ट भविष्य में आदेश पलटता है तो उन्हें दी गई राशि वापस करनी होगी।

सरकार के इस फैसले से हजारों एनएचएम कर्मचारियों को आर्थिक राहत मिलेगी। कर्मचारियों का कहना है कि वे लंबे समय से इस फैसले का इंतजार कर रहे थे और अब उनकी मांग आंशिक रूप से पूरी हुई है।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जै​विक खाद, पंचायतों की बढेगी आय

कर्मचारी संगठनों ने हाईकोर्ट के फैसले का स्वागत किया है। उनका कहना है कि कर्मचारियों को यह राहत लंबे संघर्ष और कोर्ट आदेशों के बाद मिली है। इससे कर्मचारियों को काफी मदद मिलेगी। इसे लेकर कर्मचारी लगातार संघर्ष कर रहे थे। Haryana news

PK Chauhan
About the Author PK Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे Best E News पर अपडेट की जाती है। View all posts by PK Chauhan →

खबरें और भी

WhatsApp