बुधवार, 4 नवम्बर 2026

Murder in Rewari: हरियाणा में नशेडियों ने दोस्त की पीट पीट कर हत्या, जानिए कैसे खुला राज

Written by: PK Chauhan

Published:

Murder in Rewari: हरियाणा के रेवाड़ी के आदर्श नगर मोहल्ले में वीरवार सुबह एक सनसनीखेज वारदात सामने आई, जहां तीन दोस्तों ने अपने ही साथी जगमोहन (41) को श्मशान घाट ले जाकर…


Murder in Rewari: हरियाणा के रेवाड़ी के आदर्श नगर मोहल्ले में वीरवार सुबह एक सनसनीखेज वारदात सामने आई, जहां तीन दोस्तों ने अपने ही साथी जगमोहन (41) को श्मशान घाट ले जाकर बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया।

Advertisement

परिजनों ने पुलिस को बताया कि तीन युवक मोटरसाइकिल पर आए और जगमोहन को साथ ले गए। वहां ले जाकर लाठी-डंडों और पत्थरों से हमला किया गया, जिससे उसके हाथ-पैर और सिर पर गंभीर चोटें आईं और उसने दम तोड़ दिया। बताया गया कि घटना को पुरानी रंजिश के चलते अंजाम दिया गया।Murder in Rewari

पीट पीट कर किया घायल, भर्ती करवा हुए फरार: बता दें कि आरोपियों ने वारदात के बाद जगमोहन को खुद ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया और फिर मौके से फरार हो गए। तीनों आरोपी नशे के आदी बताए जा रहे हैं और मोहल्ले में आए दिन विवाद खड़ा करते रहते थे। घटना के समय भी वे नशे की हालत में थे। इस वारदात से इलाके में दहशत फैल गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्रित हो गए।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

जगमोहन की पत्नी पहले ही गुजर चुकी थी, जिससे अब उसके बच्चों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिवार का कहना है कि आरोपियों ने जानबूझकर बेरहमी से हमला किया और उन्हें सख्त सजा मिलनी चाहिए।Murder in Rewari

थाना रामपुरा प्रभारी विद्यासागर ने बताया कि मृतक के परिवार की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है और पुलिस टीम आरोपियों की तलाश में जुटी है। घटना की असल वजह जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगी।Murder in Rewari

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जै​विक खाद, पंचायतों की बढेगी आय

 

PK Chauhan
About the Author PK Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे Best E News पर अपडेट की जाती है। View all posts by PK Chauhan →

खबरें और भी

WhatsApp