रविवार, 1 नवम्बर 2026

Election News: हरियाणा में लागू हुई आदर्श आचार संहिता, जा​निए किर चीज़ों पर रहेगी पाबंदी

Written by: PK Chauhan

Published:

Election News: हरियाणा में सरपं व पचों के उपचुनाव होने है।हरियाणा राज्य निर्वाचन आयोग​ की ओर से शेडयूल जारी कर दिया है। हरियाणा राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा कालांवाली नगरपालिका के चुनाव की…


Election News: हरियाणा में सरपं व पचों के उपचुनाव होने है।हरियाणा राज्य निर्वाचन आयोग​ की ओर से शेडयूल जारी कर दिया है। हरियाणा राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा कालांवाली नगरपालिका के चुनाव की घोषणा के साथ ही क्षेत्र में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने आदर्श आचार संहिता की दृढता से पालना करने निर्देश दिए है।

Advertisement

 

जानिए आदर्श आचार संहिता क्‍या है ?
आदर्श आचार संहिता राजनैतिक दलों और अभ्‍यर्थियों के मार्गदर्शन के लिए निर्धारित किए गए मानकों का एक ऐसा समूह है जिसे राजनैतिक दलों की सहमति से तैयार किया गया है और उन्‍होंने उक्‍त संहिता में सन्निहित सिद्धांतों का पालन करने और साथ ही उनकों मानने और उसका अक्षरश: अनुपालन करने के लिए सभी ने सहमति दी है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:कोसली बस स्टैंड की विधायक अनिल यादव ने रखी धारशिला, इतने करोड़ होंगे खर्च

निर्वाचन आयोग की क्‍या भूमिका है ?

भारत निर्वाचन आयोग, भारत के संविधान के अनुच्‍छेद 324 के अधीन संसद और राज्‍य विधान मंडलों के लिए स्‍वतंत्र, निष्‍पक्ष और शांतिपूर्ण निर्वाचनों के आयोजन हेतु अपने सांविधिक कर्तव्‍यों के निर्वहन में केन्‍द्र तथा राज्‍यों में सत्तारूढ़ दल (दलों) और निर्वाचन लड़ने वाले अभ्‍यर्थियों द्वारा इसका अनुपालन सुनिश्चित करता है।Election News

ये भी पढ़ें:रेलवे के 11.40 लाख कर्मचारियों को अश्विनी वैष्णव का तोहफा

यह भी सुनिश्चित किया जाता है कि निर्वाचन के प्रयोजनार्थ अधिकारी तंत्र का दुरूपयोग न हो। इसके अतिरिक्‍त यह भी सुनिश्चित किया जाता है कि निर्वाचन अपराध, कदाचार और भ्रष्‍ट आचरण यथा प्रतिरूपण, रिश्‍वतखोरी और मतदाताओं को प्रलोभन, मतदाताओं को धमकाना और भयभीत करना जैसी गतिविधियों को हर प्रकार से रोका जा सके। उल्‍लंघन के मामले मे उचित उपाय किए जाते हैं।

 

चुनाव का ये है शेडयूल: नामांकन पत्र 10 जून से 16 जून तक सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक जमा किए जा सकेंगे। उन्होंने बताया कि 11 और 15 जून को सार्वजनिक अवकाश के कारण नामांकन दाखिल नहीं होंगे।Election News

ये भी पढ़ें:कांग्रेस में ‘काला दिवस’ के दौरान कलह: पराग शर्मा और गजना लांबा को 7 दिन का अल्टीमेटम

उन्होंने बताया कि प्रधान पद के लिए नामांकन एसडीएम कार्यालय में लिए जाएंगे। इसी प्रकार सदस्य पद के लिए वार्ड नंबर 1 से 8 तक के लिए तहसील कार्यालय कालांवाली व वार्ड 9 से 16 के सदस्य पद के लिए नामांकन तहसील कार्यालय में स्थित ई दिशा केंद्र में भरे जाएंगे।

नामांकन की जांच: नामांकन पत्रों की जांच 17 जून को सुबह 11:30 बजे से होगी, जबकि नामांकन पत्र वापस लेने की अंतिम तिथि 18 जून को दोपहर 3 बजे तक है। उसी दिन दोपहर 3 बजे के बाद चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि मतदान 29 जून को सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक होगा। री-पोल न होने की स्थिति में मतगणना का कार्य 30 जून को प्रात: 8 बजे चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय के मल्टीपर्पज हाल में करवाया जाएगा। यदि री-पोल हुआ तो मतगणना 02 जुलाई को होगी।

 

PK Chauhan
About the Author PK Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे Best E News पर अपडेट की जाती है। View all posts by PK Chauhan →

खबरें और भी

WhatsApp