बुधवार, 4 नवम्बर 2026

Rajasthan crime: भिवाड़ी में दूध व्यापारी पर फायरिंग, हालत गंभीर, अलवर किया रैफर

Written by: PK Chauhan

Published:

Rajasthan crime:  अलवर जिले के तिजारा थाना क्षेत्र के हिंगाहेड़ा गांव में मंगलवार रात आपसी रंजिश के चलते एक दूध व्यापारी पर फायरिंग की वारदात हुई। हमले में घायल व्यापारी दिनेश कुमार…


भिवाड़ी में दूध व्यापारी पर फायरिंग, हालत गंभीर, अलवर किया रैफर
भिवाड़ी में दूध व्यापारी पर फायरिंग, हालत गंभीर, अलवर किया रैफर
Google News Follow us on Google

Rajasthan crime:  अलवर जिले के तिजारा थाना क्षेत्र के हिंगाहेड़ा गांव में मंगलवार रात आपसी रंजिश के चलते एक दूध व्यापारी पर फायरिंग की वारदात हुई। हमले में घायल व्यापारी दिनेश कुमार निवासी इस्माइलपुर गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अलवर के सामान्य अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।Rajasthan crime

Advertisement

जानिए क्या था विवाद: बता दे कि दिनेश कुमार ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि 30 सितंबर की शाम करीब साढ़े छह बजे वह अशोक डेयरी पर दूध देकर लौट रहे थे। इस दौरान हिंगाहेड़ा गांव के प्याऊ मोहल्ले में धर्मवीर सिंह के घर के सामने भौंडी और अमृत निवासी माजरी गुर्जर ने उन्हें रोक लिया।

गाली-गलौज के बाद अचानक फायरिंग शुरू : आरोप है कि दोनों ने गाली-गलौज के बाद अचानक फायरिंग शुरू कर दी। गोली दिनेश के दाहिने हाथ और छाती के पास लगी, जिससे वह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़े। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो आरोपी बाइक छोड़कर फरार हो गए।Rajasthan crime

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

दिनेश कुमार ने बताया कि एक दिन पहले यानी 29 सितंबर को संदीप उर्फ पपला और भौंडी ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी थी। उसी धमकी के अगले दिन यह हमला किया गया।Rajasthan crime

 

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जै​विक खाद, पंचायतों की बढेगी आय

तीन पर मामला दर्ज: तिजारा पुलिस ने पीड़ित के बयान पर संदीप उर्फ पपला, भौंडी और अमृत के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने घटनास्थल से बाइक भी जब्त कर ली है और मामले की जांच जारी है।Rajasthan crime

PK Chauhan
About the Author PK Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे Best E News पर अपडेट की जाती है। View all posts by PK Chauhan →

खबरें और भी

WhatsApp