मंगलवार, 3 नवम्बर 2026

Haryana News: रेवाड़ी में चलाया मेगा सफाई अभियान, विधायक की पत्नी व बेट ने संभाली कमान

Written by: PK Chauhan

Published:

रेवाड़ी: शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए हर शनिवार को चलाए जा रहे मेगा स्वच्छता अभियान की 36वीं कड़ी आज आयोजित की गई। रेवाड़ी विधायक लक्ष्मण सिंह यादव की अनुपस्थिति…


रेवाड़ी में चलाया मेगा सफाई अभियान, विधायक की पत्नी व बेट ने संभाली कमान
रेवाड़ी में चलाया मेगा सफाई अभियान, विधायक की पत्नी व बेट ने संभाली कमान
Google News Follow us on Google

रेवाड़ी: शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए हर शनिवार को चलाए जा रहे मेगा स्वच्छता अभियान की 36वीं कड़ी आज आयोजित की गई। रेवाड़ी विधायक लक्ष्मण सिंह यादव की अनुपस्थिति में इस बार अभियान की कमान उनकी पत्नी सविता यादव और पुत्र एडवोकेट निशांत यादव ने संभाली। कार्यक्रम की शुरुआत बस स्टैंड से मॉडल टाउन चौक स्थित हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना से हुई।Haryana News

Advertisement

अभियान के दौरान मॉडल टाउन, शिव चौक, पुराना कोर्ट रोड, जेल परिसर और रेडक्रॉस कार्यालय परिसर तक सफाई की गई। सड़क किनारे जमा गंदगी और मिट्टी को हटाया गया। कोर्ट मैदान में रेहड़ी संचालकों को कूड़ादान रखने के निर्देश दिए गए और दो वालंटियर्स की नियुक्ति की गई, जो क्षेत्र की साफ-सफाई की निगरानी करेंगे। कबाड़ बनी पुरानी रेहड़ियों को जेसीबी से हटाया गया।Haryana News

इस अवसर पर डब्ल्यूसीडीपीओ सुमन यादव के नेतृत्व में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ अभियान के तहत जागरूकता नारे लगाए।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

कार्यक्रम का समापन अग्रवाल भवन में किया गया, जहां यादव कल्याण सभा, पंजाबी सभा, जांगिड़ ब्राह्मण सभा और अग्रवाल सभा के प्रतिनिधियों ने सफाई अभियान में सहयोग देने वालों को सम्मानित किया। मौके पर मौजूद सफाई योद्धाओं को योगाभ्यास भी कराया गया।

एडवोकेट निशांत यादव ने बताया कि जनता के सहयोग से यह सफाई अभियान लगातार 36 सप्ताहों से जारी है और इसका सकारात्मक असर शहर में देखा जा रहा है। भाजपा नेता दीपक मंगला ने कहा कि यह पहली बार है जब रेवाड़ी को ऐसा विधायक मिला है, जो हर समस्या को गंभीरता से लेकर समाधान में जुटा है। इस मौके पर अनेक गणमान्य नागरिक, सामाजिक संगठन व सफाई अभियान से जुड़े स्वयंसेवक मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जै​विक खाद, पंचायतों की बढेगी आय

PK Chauhan
About the Author PK Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे Best E News पर अपडेट की जाती है। View all posts by PK Chauhan →

खबरें और भी

WhatsApp