बुधवार, 4 नवम्बर 2026

Haryana News: मीरपुर में चिकित्सा शिविर आयोजित, रेवाड़ी के विधायक लक्ष्मण यादव ने किया शुभारंभ

Written by: PK Chauhan

Published:

धारूहेड़ा: जेएसडब्ल्यू फाउंडेशन ने अपनी सामाजिक उत्तरदायित्व पहल के अंतर्गत हेल्पएज इंडिया के सहयोग से गांव मीरपुर में एक विशेष चिकित्सा शिविर का आयोजन किया। इस शिविर का उद्देश्य ग्रामीण समुदाय को…


Haryana News: मीरपुर में चिकित्सा शिविर आयोजित, रेवाड़ी के विधायक लक्ष्मण यादव ने किया शुभारंभ
Haryana News: मीरपुर में चिकित्सा शिविर आयोजित, रेवाड़ी के विधायक लक्ष्मण यादव ने किया शुभारंभ
Google News Follow us on Google

धारूहेड़ा: जेएसडब्ल्यू फाउंडेशन ने अपनी सामाजिक उत्तरदायित्व पहल के अंतर्गत हेल्पएज इंडिया के सहयोग से गांव मीरपुर में एक विशेष चिकित्सा शिविर का आयोजन किया। इस शिविर का उद्देश्य ग्रामीण समुदाय को नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवाएं जैसे सामान्य परामर्श, दवाइयाँ, और आवश्यक परीक्षण प्रदान करना था।Haryana News

Advertisement

कार्यक्रम का शुभारंभ रेवाड़ी के विधायक लक्ष्मण सिंह यादव एवं जेएसडब्ल्यू स्टील कोटेड प्रोडक्ट्स लिमिटेड, बावल के प्लांट हेड मुक्ति नाथ राय द्वारा किया गया। इस विशेष शिविर में विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम द्वारा सेवाएं देते हुए हड्डी रोग, त्वचा रोग, नेत्र रोग, मेडिसिन एवं ईएनटी की जांच की।Haryana News

Haryana News: मीरपुर में चिकित्सा शिविर आयोजित, रेवाड़ी के विधायक लक्ष्मण यादव ने किया शुभारंभ

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

इस मौके पर डॉक्टरों ने 304 से अधिक मरीजों की जांच की और उन्हें आवश्यक दवाइयाँ एवं परामर्श उपलब्ध कराया।इस अवसर पर फाउंडेशन से सुनील कुमार, सीएमओ नरेंद्र कुमार दहिया एवं डिप्टी सीएमओ डॉ. विजय प्रकाश उपस्थित रहे।

 

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जै​विक खाद, पंचायतों की बढेगी आय

इस आयोजन को सफल बनाने में मीरपुर गांव के सरपंच संजू यादव, सरपंच प्रतिनिधि सत्यप्रकाश व पंच राजेश मेहरा सहित अन्य स्थानीय ग्रामीण का भी सक्रिय योगदान रहा। शिविर में रीजनल हेड कमल शर्मा, डॉ. अतर सिंह दहिया और एसपीओ अभिषेक शर्मा की टीम ने आयोजन को सुचारू रूप से संचालित करने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई।

PK Chauhan
About the Author PK Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे Best E News पर अपडेट की जाती है। View all posts by PK Chauhan →

खबरें और भी

WhatsApp