बुधवार, 4 नवम्बर 2026

Haryana में MBBS सीटें 700 से बढ़कर 2600, बनेगा मेडिकल शिक्षा का केंद्र, डॉक्टरों की कमी दूर होगी

Written by: सुनील कुमार

Published:

Haryana में इंडियन सोसाइटी ऑफ ब्लड ट्रांसफ्यूजन एंड इम्यूनो हेमेटोलॉजी के 50वें राष्ट्रीय सम्मेलन स्वर्ण जयंती ट्रांसकॉन 2025 की शुरुआत मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि…


Haryana में MBBS सीटें 700 से बढ़कर 2600, बनेगा मेडिकल शिक्षा का केंद्र, डॉक्टरों की कमी दूर होगी
Haryana में MBBS सीटें 700 से बढ़कर 2600, बनेगा मेडिकल शिक्षा का केंद्र, डॉक्टरों की कमी दूर होगी
Google News Follow us on Google

Haryana में इंडियन सोसाइटी ऑफ ब्लड ट्रांसफ्यूजन एंड इम्यूनो हेमेटोलॉजी के 50वें राष्ट्रीय सम्मेलन स्वर्ण जयंती ट्रांसकॉन 2025 की शुरुआत मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि राज्य में डॉक्टरों की कमी को दूर करने के लिए सरकार लगातार काम कर रही है। 2014 से पहले जहां एमबीबीएस की केवल 700 सीटें थीं वहीं आज यह बढ़कर 2600 हो चुकी हैं।

Advertisement

सरकार का लक्ष्य है कि 2029 तक यह संख्या 3400 तक पहुंच जाए। इससे हरियाणा मेडिकल एजुकेशन और हेल्थकेयर का बड़ा केंद्र बनेगा और हर साल बड़ी संख्या में नए डॉक्टर तैयार होंगे। इससे मरीजों को आधुनिक सुविधाएं समय पर मिलेंगी और सरकारी अस्पतालों में विशेषज्ञों की कमी भी पूरी होगी।

सीएम ने बताया कि रक्तदान के मामले में भी हरियाणा देशभर में आगे है। फिलहाल प्रदेश में 149 ब्लड सेंटर काम कर रहे हैं और इस साल का लक्ष्य 3.30 लाख यूनिट रक्त जुटाने का है। इनमें से अब तक 2.22 लाख यूनिट से ज्यादा ब्लड इकट्ठा किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि हरियाणा केवल सैनिकों और किसानों की धरती ही नहीं बल्कि अब स्वैच्छिक रक्तदान में भी अपनी पहचान बना रहा है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

उन्होंने यह भी कहा कि रक्तदान और ब्लड ट्रांसफ्यूजन सेवाओं को और पारदर्शी बनाने के लिए मोबाइल ऐप और वेब पोर्टल की जरूरत है। आने वाले समय में एआई आधारित ब्लड मैचिंग और आर्टिफिशियल ब्लड रिसर्च पर भी जोर दिया जाएगा। पर्यावरण संरक्षण पर बोलते हुए उन्होंने बताया कि अब तक हरियाणा में 18 करोड़ से ज्यादा पौधे लगाए जा चुके हैं।

सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने इस मौके पर कहा कि प्रदेश सरकार ने सभी सरकारी अस्पतालों में किडनी और लिवर मरीजों के लिए डायलिसिस सुविधा पूरी तरह मुफ्त कर दी है।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जै​विक खाद, पंचायतों की बढेगी आय

इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य सेवाओं में योगदान देने वाले डॉक्टरों और विशेषज्ञों को सम्मानित भी किया। मंच पर पटौदी की विधायक बिमला चौधरी, सोहना के विधायक तेजपाल तंवर और गुरुग्राम के विधायक मुकेश शर्मा समेत कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp