
Manisha Death Case: हरियाणा में शिक्षिका मनीषा की मौत के मामले में हर दिन कुछ न कुछ नया मिलता जा रहा है। सीबीआई जांच का दायरा अब अंतिम चरण में पहुंचता दिख रहा है। रविवार को सीबीआई टीम ने भिवानी स्थित प्ले स्कूल में मनीषा के स्वजनों और स्कूल स्टाफ को आमने-सामने बैठाकर करीब दो घंटे तक पूछताछ की।Manisha Death Case
सूत्रों के मुताबिक, जांच लगभग पूरी हो चुकी है और जल्द ही इस रहस्यमयी मौत से जुड़े अहम खुलासे की उम्मीद की जा रही है। क्योकि रविवार को सीबीआई टीम ने भिवानी स्थित प्ले स्कूल में मनीषा के स्वजनों और स्कूल स्टाफ को आमने-सामने बैठाकर करीब दो घंटे तक पूछताछ की।
ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना
इस दौरान टीम ने सीसीटीवी फुटेज को स्वजनों की मौजूदगी में देखा और घटनाक्रम के समय का बारीकी से मिलान किया। बता दे कि सीबीआई टीम पिछले 19 दिनों से इस केस की जांच कर रही है। अब तक टीम प्ले स्कूल संचालकों, स्टाफ, नर्सिंग कॉलेज प्रबंधन, मनीषा के परिवार, खेत मालिक, दुकानदार, बकरी पालक और लाइब्रेरी संचालकों से पूछताछ कर उनके बयान दर्ज कर चुकी है।
जांच के दौरान घटनास्थल को रीक्रिएट भी किया गया, ताकि उस दिन की परिस्थितियों को समझा जा सके। सीबीआई ने 3 सितंबर को भिवानी पहुंचकर जांच की शुरुआत की थी। इस बीच केंद्रीय फॉरेंसिक साइंस लेबोरेट्री (CFSL) की टीम भी मौके पर पहुंचकर वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य एकत्र कर चुकी है।Manisha Death Case
ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जैविक खाद, पंचायतों की बढेगी आय
