बुधवार, 4 नवम्बर 2026

Haryana में अब मोबाइल से देख सकेंगे जमीन दस्तावेज, तहसीलों के चक्कर होंगे खत्म, जानिए पूरी डिजिटल पहल

Written by: सुनील कुमार

Published:

Haryana सरकार ने भूमि और संपत्ति से जुड़े कामकाज को आसान बनाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। अब लोगों को जमाबंदी, म्युटेशन और संपत्ति कर के विवरण देखने के लिए तहसीलों…


Haryana में अब मोबाइल से देख सकेंगे जमीन दस्तावेज, तहसीलों के चक्कर होंगे खत्म, जानिए पूरी डिजिटल पहल
Haryana में अब मोबाइल से देख सकेंगे जमीन दस्तावेज, तहसीलों के चक्कर होंगे खत्म, जानिए पूरी डिजिटल पहल
Google News Follow us on Google

Haryana सरकार ने भूमि और संपत्ति से जुड़े कामकाज को आसान बनाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। अब लोगों को जमाबंदी, म्युटेशन और संपत्ति कर के विवरण देखने के लिए तहसीलों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। राजस्व विभाग जल्द ही व्हाट्सऐप चैटबॉट शुरू कर रहा है, जिससे नागरिक अपने मोबाइल पर ही जमीन से जुड़े दस्तावेज आसानी से देख पाएंगे।

Advertisement

वित्तायुक्त राजस्व और अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा ने उपायुक्तों के साथ हुई समीक्षा बैठक में बताया कि यह कदम ई-गवर्नेंस की दिशा में बड़ा सुधार है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 29 सितंबर को कुरुक्षेत्र की लाडवा तहसील से इस डिजिटल प्रणाली का शुभारंभ करेंगे। इस अवसर पर नई व्यवस्था का लाइव डेमो भी दिखाया जाएगा।

इस पहल के तहत पेपरलेस पंजीकरण प्रणाली लागू होगी। इसमें जमाबंदी, म्युटेशन, कैडस्ट्रल मैप्स और रजिस्ट्री डेटा को एकीकृत किया जाएगा। इससे पंजीकरण प्रक्रिया तेज, पारदर्शी और सुरक्षित होगी।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

सरकार सीमांकन पोर्टल भी लॉन्च कर रही है। इसके माध्यम से भूमि सीमा निर्धारण से जुड़े विवाद समयबद्ध तरीके से सुलझ सकेंगे। इसके अलावा राजस्व न्यायालय मामला प्रबंधन प्रणाली लागू की जाएगी। यह म्युटेशन, बंटवारे और सीमा संबंधी मामलों का निपटारा जल्दी करने में मदद करेगी।

सरकार का दावा है कि इन डिजिटल सुधारों से भ्रष्टाचार पर अंकुश लगेगा। लंबित मामलों में तेजी आएगी और नागरिकों को बड़ी राहत मिलेगी। यह पहल हरियाणा में भूमि और संपत्ति से जुड़े कामकाज को सरल और आधुनिक बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जै​विक खाद, पंचायतों की बढेगी आय

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp