बुधवार, 4 नवम्बर 2026

Haryana news: हरियाणा के इस सरकारी स्कूल में चले चाकू

Written by: PK Chauhan

Published:

Haryana news : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। सोनीपत में एक सरकारी स्कूल में दिलदहला देने वाल मामला सामाने आया है। इस उम्र में जिन बच्चो के हाथ मे पेन…


Knife attack in this government school of Haryana
Knife attack in this government school of Haryana
Google News Follow us on Google

Haryana news : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। सोनीपत में एक सरकारी स्कूल में दिलदहला देने वाल मामला सामाने आया है। इस उम्र में जिन बच्चो के हाथ मे पेन होना चाहिए उनके पास चाकू पहुंच गया है। सरकारी स्कूल में 9वीं कक्षा के छात्र को चाकू मारकर घायल करने का मामला सामने आया है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।  Haryana news

Advertisement

बता दे कि किसी बात को लेकर 2 छात्रों में झगड़ा हो गया था। इसी दौरान छात्रों को छुड़वाने गए एक अन्य छात्र को उसी के सहपाठी ने चाकू मार दिया और फरार हो गया। घायल अवस्था में छात्र को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां से उसे खानपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।Haryana news

सोनीपत के ककरोई रोड के रहने वाला 15 वर्षीय अमन गढ़ी ब्राह्मण के सरकारी स्कूल में 9वीं कक्षा में पढ़ाई कर रहा है। क्लासरूम में कोई टीचर नहीं था, इस दौरान 2 छात्र आशीष और सौरव के बीच झगड़ा हो गया। अमन ने दोनों छात्रों छुड़वाने के लिए कोशिश की तो सहपाठी सौरव ने चाकू निकाल कर उस पर हमला कर दिया और पेट में घोंप दिया।Haryana news

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

हमला करने के बाद आरोपी छात्र मौके से फरार हो गया। छात्र अमन को गंभीर हालत में सोनीपत के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए खानपुर मेडिकल में गंभीर अवस्था में दाखिल करवाया गया।Haryana news

परिजनों का कहना है कि पहले भी सौरव अमन पर हमला किया था और शर्ट फाड़ दी थी। इस दौराना दोनों में कहासुनी हो गई थी। उन्होंने कहा कि 2 दिन पुरानी रंजिश के चलते सौरव ने अमन पर चाकू से वार कर दिया। परिजन ने कहा कि अभी अमन बोलने की स्थिति में नहीं है। Haryana news

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जै​विक खाद, पंचायतों की बढेगी आय

PK Chauhan
About the Author PK Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे Best E News पर अपडेट की जाती है। View all posts by PK Chauhan →

खबरें और भी

WhatsApp