
Rewari केशव हत्याकांड : रेवाड़ी के गांव ढाणी सुंदरोज के चर्चित केशव हत्याकांड में पुलिस ने खोल ब्लॉक समिति के वाइस चेयरमैन पंकज उर्फ रोंझ पर हत्या का मामला दज कर लिया है। हालाकि हत्या का मुख्य आरोपी पंकज अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। सीआईए रेवाड़ी अब तक एक नाबालिग सहित पांच आरोपियों दीपांशु उर्फ गोलू, नितिन उर्फ नेता, धीरज उर्फ नाईका, संजय उर्फ टोनी और एक नाबालिग को गिरफ्तार कर चुकी है। इस हत्या का मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी पुलिस के लिए चुनौती हुई है।
परिजनों ने किया था रोड़ जाम
6 सितंबर को इलाज के दौरान केशव की मौत हो गई थी। गुस्साएं परिजनों ने पुलिस की कार्यप्रणाली से नाराज परिजनों ने सर्कुलर रोड जाम कर दिया। परिवार ने पंकज उर्फ रोंज की गिरफ्तारी और रामपुरा एसएचओ को सस्पेंड करने की मांग की। जाम लगाने के बाद डीएसपी संजीव बल्हारा मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है और जांच जारी है। हालांकि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी। डीएसपी के आश्वासन के बाद परिजनों ने जाम खोल दिया।
ये भी पढ़ेंहरियाणा कैबिनेट का बड़ा फैसला: लाडो लक्ष्मी योजना की आय सीमा हुई इतनी
इस दिन किया था हमला: बता दें कि 30 सितंबर को राम शर्मा ने रामपुरा थाने में शिकायत दी थी कि वह अपने भाई केशव शर्मा के साथ पिकअप गाड़ी से घर लौट रहे थे। रास्ते में बाइकों पर सवार आरोपियों ने उनका पीछा किया और पिस्तौल व तलवारों से हमला कर दिया। आरोपियों पर केशव से सोने की चेन, अंगूठी और 50 हजार रुपए छीनने का भी आरोप लगाया था। बाद दे कि आरोपियों ने घर में घुसकर पथराव किया, जिसमें राम शर्मा और केशव को गंभीर चोटें आईं। केशव को रेवाड़ी से पीजीआई रोहतक रेफर किया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
आरोप है कि 30 सितंबर को घर लौटते समय केशव और उसके भाई पर हमला कर लूटपाट की गई थी। घायल केशव की पीजीआई रोहतक में इलाज के दौरान मौत हो गई। गिरफ्तार चार आरोपियों पर पहले से कुल 11 आपराधिक केस दर्ज हैं।
ये भी पढ़ेंधारूहेड़ा के वार्ड-4 में चलाया गया विशेष सफाई अभियान, रविवार को स्टेडियम परिसर में होगी सफाई
पुलिस की लापरवाही आई सामने: मृतक के पिता ने आरोप लगाया कि उनके बेटे की हत्या के मामले में पुलिस उचित कार्रवाई नहीं कर रही। उन्होंने रामपुरा थाना प्रभारी पर आरोपियों को बचाने का आरोप लगाते हुए उन्हें सस्पेंड करने की मांग की। परिवार का कहना था कि भाजपा नेता पंकज उर्फ रोंज की गिरफ्तारी होने के बाद ही उन्हें न्याय मिलने की उम्मीद है।
पुलिस ने पहले गिरफ्तार किए गए आरोपियों से वारदात में प्रयुक्त दो डंडे बरामद किए थे। बाद में गिरफ्तार धीरज और संजय को हथियार, वाहन और छीना गया सामान बरामद करने के लिए एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया था, जबकि नाबालिग को बाल सुधार गृह, फरीदाबाद भेज दिया गया।
ये भी पढ़ेंरेवाड़ी में सांस्कृतिक कार्यक्रम और दीपावली मेला आज
