
रेवाड़ी: हरियाणा के जिला रेवाड़ी के होटलो में शव ( Rewari Anil Hotal)मिलने की वारदात कोई नई नहीं है। अप्रेल माह से अब तक 5 शव मिल चुके है। ऐसे बार बार हो सुसाईड केसो का लेकर होटल की सुरक्षा पर भी सवाल उठने लगे है। अधिकाशं केसों में सुसाइड करने को लेकर गांव की पहेली जुडी हुई मिली है। कोई घर से परेशान तो नोकरी से परेशान लोग दूसरे स्थानों पर जाकर जान गंवा देते है। ऐसे मे पुलिस भी कोई खास कार्रवाई करने के मजबूर हो जाती हैं
कर्ज में डूबा तो लगा ली फांसी: रेलवे रेलवे रोड स्थित अनिल होटल में अटेली के गांव टेंगरा निवासी पूर्व रेलवेकर्मी सुशांत (32) का शव कमरे में फंदे लटकता मिला। वह एक करोड़ रुपये कर्ज से लदे थे। आशंका जताई जा रही है कि कर्ज से परेशान होकर उन्होंने खुदकुशी की होगी। वह 5 अक्तूबर से होटल में ठहरे थे। जबकि 8 अक्टूबर शाम को उसका शव फंदे पर लटक मिला।घटना की सूचना शुक्रवार की दोपहर मिलने पर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। कमरे से लैपटॉप, मोबाइल सहित अन्य सामान भी मिले हैं। शराब की बोतल भी मिली है।
ये भी पढ़ेंधारूहेड़ा में कब बनेगा CHC, तीन साल में तीन बार घोषणा फिर भी इंतजार क्यों ?

कोई नया नहीं शव मिलने का मामला: रेवाड़ी जिले में होटलों और गेस्ट हाउस में शव मिलने की वारदात कोई नई नहीं है। दोपहर करीब एक बजे होटल कर्मी कमरे में पहुंचा और दरवाजा खोलकर देखा तो सुशांत का शव लटक रहा था। पूर्व रेलवेकर्मी ने बेडशीट के सहारे फंदा लगाया था। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है।
- 3 अप्रैल को रेलवे रोड स्थित एक होटल में गुरुग्राम निवासी 24 वर्षीय नरेश कुमार का शव मिला
- 21 अप्रैल को धारूहेड़ा सेक्टर-6 के होटल में राहुल कुमार मृत मिला था।
- 11 अगस्त को बावल के होटल में राजस्थान निवासी जसवीर का शव मिला था।
- 21 सितंबर को रेवाड़ी बस स्टैंड के पास स्थित एक गेस्ट हाउस में ईश्वर सिंह का शव मिला।
- 09 अक्टूबर रेलवेकर्मी सुशांत (32) का शव कमरे में फंदे लटकता मिला
मिलने आई थी 5 दिन पहले होटल एक महिला
पुलिस जांच में सामने आया है कि युवक अपने साथ लैपटॉप रखता था और उस पर काम करता था, लेकिन वह क्या काम करता था, इसकी जानकारी अभी नहीं मिल पाई है। पुलिस के अनुसार युवक ने 5 अक्तूबर को होटल में कमरा लिया था। होटल में आने वाले पहले दिन एक महिला भी उससे मिलने आई थी, जो रात करीब 11 बजे वहां से चली गई। इसके बाद से युवक के साथ कमरे में किसी अन्य व्यक्ति के होने की जानकारी नहीं मिली है। पिछले दिन से युवक कमरे में अकेला था। जब कर्मचारी गया तो देखा कि कमरे का दरवाजा भी खुला हुआ था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ये भी पढ़ेंरेवाड़ी अनाज मंडी: आज किन गांवों के किसान बेच सकते बाजरा, पढ़ें शेड्यूल
