Saturday, 10 October 2026

IGU खो-खो चैंपियनशिप: फाइनल में कांटे की टक्कर, खरकड़ा कॉलेज 1 अंक से जीतकर बना चैंपियन, यदुवंशी नारनौल उपविजेता

Written by: सुनील चौहान

Published:

नारनौल(Best E News): इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय (IGU), मीरपुर से संबद्ध राजकीय महाविद्यालय खरकड़ा में आयोजित दो दिवसीय अंतरमहाविद्यालय खो-खो प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। प्रतियोगिता के फाइनल में यदुवंशी डिग्री…


IGU खो-खो चैंपियनशिप: फाइनल में कांटे की टक्कर, खरकड़ा कॉलेज 1 अंक से जीतकर बना चैंपियन, यदुवंशी नारनौल उपविजेता
IGU खो-खो चैंपियनशिप: फाइनल में कांटे की टक्कर, खरकड़ा कॉलेज 1 अंक से जीतकर बना चैंपियन, यदुवंशी नारनौल उपविजेता
Google News Follow us on Google

नारनौल(Best E News): इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय (IGU), मीरपुर से संबद्ध राजकीय महाविद्यालय खरकड़ा में आयोजित दो दिवसीय अंतरमहाविद्यालय खो-खो प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। प्रतियोगिता के फाइनल में यदुवंशी डिग्री कॉलेज, नारनौल और राजकीय महाविद्यालय, खरकड़ा की टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली।

Advertisement

अंतिम क्षणों तक चले इस कड़े संघर्षपूर्ण मुकाबले में राजकीय महाविद्यालय खरकड़ा ने मात्र 1 अंक के अंतर से रोमांचक जीत दर्ज कर विजेता का खिताब अपने नाम किया, जबकि यदुवंशी डिग्री कॉलेज, नारनौल की टीम उपविजेता (Runner-up) रही।

चेयरमैन राव बहादुर सिंह ने दी शुभकामनाएं

यदुवंशी डिग्री कॉलेज की इस शानदार उपलब्धि पर यदुवंशी ग्रुप के चेयरमैन राव बहादुर सिंह ने उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Advertisement

ये भी पढ़ेंधारूहेड़ा में कब बनेगा CHC, तीन साल में तीन बार घोषणा फिर भी इंतजार क्यों ?

राव बहादुर सिंह का संदेश: “खेल विद्यार्थियों के शारीरिक एवं मानसिक विकास के साथ-साथ उनमें अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना का संचार करते हैं। खिलाड़ियों ने मैदान पर जो जुझारूपन दिखाया है, वह सराहनीय है।”

 खिलाड़ियों के समर्पण का प्रमाण: प्राचार्य डॉ. नवीन अदलखा

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. नवीन अदलखा ने टीम के खिलाड़ियों व खेल प्रशिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि इतने बड़े मंच पर फाइनल मुकाबला खेलना और उपविजेता बनना खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत, समर्पण और उत्कृष्ट खेल कौशल का जीवंत प्रमाण है।

ये भी पढ़ेंरेवाड़ी अनाज मंडी: आज किन गांवों के किसान बेच सकते बाजरा, पढ़ें शेड्यूल

इस अवसर पर महाविद्यालय की निदेशिका सुरेश यादव, डॉ. प्रदीप यादव, डॉ. सोनल यादव सहित समस्त स्टाफ सदस्यों ने भी खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान हरियाणा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। View all posts by सुनील चौहान →

Related News

WhatsApp