बुधवार, 4 नवम्बर 2026

Kapas Kisan App: अब कपास बचने के लिए नहीं खाने पडेगे मंडी में धक्के, नायब सैनी ने की अब ये पहल

Written by: PK Chauhan

Published:

चंडीगढ़: हरियाणा के कपास उत्पादक किसानों के लिए राहत भरी खबर है। अब उन्हें न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर फसल बेचने के लिए मंडियों में भागदौड़ नहीं करनी पड़ेगी। सरकार ने ‘कपास…


चंडीगढ़: हरियाणा के कपास उत्पादक किसानों के लिए राहत भरी खबर है। अब उन्हें न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर फसल बेचने के लिए मंडियों में भागदौड़ नहीं करनी पड़ेगी। सरकार ने ‘कपास किसान’ नामक मोबाइल ऐप लॉन्च किया है, जिसके माध्यम से किसान अपनी फसल की जानकारी सत्यापित कर सीधे स्लॉट बुक कर सकेंगे। यह पहल किसानों को डिजिटल सुविधा और पारदर्शी खरीद प्रक्रिया प्रदान करेगी।Kapas Kisan App

Advertisement

सरकारी प्रवक्ता के अनुसार, इस ऐप को भारतीय कपास निगम लिमिटेड (CCI) ने 2025–26 की खरीद प्रक्रिया के लिए विकसित किया है। ऐप गूगल प्ले स्टोर और एप्पल iOS दोनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है। किसान “मेरी फसल मेरा ब्यौरा” पोर्टल में दर्ज अपने मोबाइल नंबर से OTP के जरिए लॉगिन कर सकते हैं।Kapas Kisan App

प्रवक्ता ने बताया कि किसानों को सलाह दी गई है कि वे अपनी कपास को अच्छी तरह सुखाकर लाएं, ताकि उसमें नमी की मात्रा 12 प्रतिशत से अधिक न हो। अधिक नमी वाली कपास को MSP दर पर नहीं खरीदा जाएगा। निगम ने आश्वासन दिया है कि गुणवत्तापूर्ण कपास को ही न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदा जाएगा।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

सरकार का यह कदम किसानों को सुविधाजनक, पारदर्शी और समयबद्ध खरीद व्यवस्था उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास माना जा रहा है।

बता दें कि वे अपनी कपास बिजाई भूमि से संबंधित विवरण को पोर्टल के रिकॉर्ड से मिलाकर सत्यापित करेंगे। सत्यापन पूर्ण होने पर किसान निकटतम CCI खरीद केंद्र पर फसल बेचने के लिए स्लॉट बुक कर सकेंगे।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जै​विक खाद, पंचायतों की बढेगी आय

प्रवक्ता ने बताया कि किसानों को सलाह दी गई है कि वे अपनी कपास को अच्छी तरह सुखाकर लाएं, ताकि उसमें नमी की मात्रा 12 प्रतिशत से अधिक न हो। अधिक नमी वाली कपास को MSP दर पर नहीं खरीदा जाएगा। निगम ने आश्वासन दिया है कि गुणवत्तापूर्ण कपास को ही न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदा जाएगा। सरकार का यह कदम किसानों को सुविधाजनक, पारदर्शी और समयबद्ध खरीद व्यवस्था उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास माना जा रहा है।

PK Chauhan
About the Author PK Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे Best E News पर अपडेट की जाती है। View all posts by PK Chauhan →

खबरें और भी

WhatsApp