बुधवार, 4 नवम्बर 2026

Indian Railways: त्योहारों में रेवाड़ी, रींगस, जयपुर व भिवानी जाना हुआ आसान, रेलवे ने चलाई स्पेशल ट्रेने, यहां पढे शेड्यूल

Written by: PK Chauhan

Published:

Indian Railways: उत्तर पश्चिम रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अक्टूबर महीने में रेवाड़ी-रींगस और जयपुर-भिवानी के बीच विशेष ट्रेनों का संचालन करने का निर्णय लिया है। रेलवे…


Indian Railways: उत्तर पश्चिम रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अक्टूबर महीने में रेवाड़ी-रींगस और जयपुर-भिवानी के बीच विशेष ट्रेनों का संचालन करने का निर्णय लिया है। रेलवे प्रशासन के अनुसार, त्योहारों और अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यह व्यवस्था की जा रही है।Indian Railways

Advertisement

रेलवे अधिकारियों का कहना है कि इन विशेष ट्रेनों के संचालन से यात्रियों को त्योहारों के दौरान अतिरिक्त सुविधा मिलेगी और रेवाड़ी, रींगस, जयपुर व भिवानी के बीच यात्रा सुगम होगी।Indian Railways

मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण बताया कि गाड़ी संख्या 09633, रेवाड़ी-रींगस एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन 1, 2, 3, 4, 6, 10, 11, 16, 17, 18, 21, 22, 24 और 25 अक्टूबर को कुल 14 ट्रिप में चलाई जाएगी। यह ट्रेन रेवाड़ी से रात 10:50 बजे रवाना होकर अगले दिन रात 1:35 बजे रींगस पहुंचेगी। मार्ग में यह अटेली, नारनौल, डाबला, नीम का थाना, कावंट और श्रीमाधोपुर स्टेशनों पर रुकेगी। इसमें डेमू रैक के 16 डिब्बे होंगे।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

इसी तरह गाड़ी संख्या 09637, रेवाड़ी-रींगस एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन 1, 2, 3, 4, 5, 7, 11, 12, 17, 18, 19, 21, 22, 23, 25 और 26 अक्टूबर को कुल 16 ट्रिप में चलाई जाएगी। यह रेवाड़ी से सुबह 11:45 बजे चलकर दोपहर 2:45 बजे रींगस पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 09638, रींगस-रेवाड़ी एक्सप्रेस स्पेशल इन्हीं तिथियों पर रींगस से दोपहर 3:05 बजे रवाना होकर शाम 6:20 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी। इस ट्रेन में 8 साधारण श्रेणी और 2 गार्ड डिब्बों सहित कुल 10 डिब्बे होंगे।

इसके अलावा, गाड़ी संख्या 09733, जयपुर-भिवानी एक्सप्रेस स्पेशल 1 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक रोजाना (कुल 31 ट्रिप) चलाई जाएगी। यह ट्रेन जयपुर से सुबह 7:00 बजे चलकर दोपहर 2:20 बजे भिवानी पहुंचेगी। वहीं, वापसी में गाड़ी संख्या 09734, भिवानी-जयपुर एक्सप्रेस स्पेशल 1 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक रोजाना भिवानी से शाम 4:05 बजे रवाना होकर रात 11:25 बजे जयपुर पहुंचेगी।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जै​विक खाद, पंचायतों की बढेगी आय

यहां होगा ठहराव: ट्रेन ढेहर का बालाजी, नींदर बैनाड, चौमू सामोद, गोविन्दगढ़ मलिकपुर, रींगस, श्रीमाधोपुर, कावंट, नीम का थाना, मांवडा, डाबला, निजामपुर, नारनौल, अटेली, कुंड, रेवाड़ी, कोसली, झाडली और चरखी दादरी स्टेशनों पर रुकेगी। इस रेलसेवा में 9 साधारण श्रेणी और 2 गार्ड डिब्बों सहित कुल 11 डिब्बे लगाए जाएंगे।

 

PK Chauhan
About the Author PK Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे Best E News पर अपडेट की जाती है। View all posts by PK Chauhan →

खबरें और भी

WhatsApp