बुधवार, 4 नवम्बर 2026

Indian Railways: उत्तर भारत में नई सुपरफास्ट ट्रेन! चंडीगढ़-उदयपुर सीधी कनेक्टिविटी से बढ़ेगी यात्रा सुविधा

Written by: सुनील कुमार

Published:

Indian Railways:  उत्तर भारत के राज्यों हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और चंडीगढ़ के लिए बड़ी खुशखबरी है। इन राज्यों के बीच रेल कनेक्टिविटी मजबूत करने की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। इस योजना…


Indian Railways:  उत्तर भारत के राज्यों हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और चंडीगढ़ के लिए बड़ी खुशखबरी है। इन राज्यों के बीच रेल कनेक्टिविटी मजबूत करने की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। इस योजना के तहत चंडीगढ़ और उदयपुर सिटी के बीच द्वि-साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 सितंबर को हरी झंडी दिखाकर इसे रवाना करेंगे।

Advertisement

ट्रेन का शेड्यूल और रूट

उदयपुर सिटी से ट्रेन नंबर 20989 शाम 04:05 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 09:50 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी। वहीं वापसी में ट्रेन नंबर 20990 चंडीगढ़ से सुबह 11:20 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 05:30 बजे उदयपुर सिटी पहुंचेगी। इस दौरान ट्रेन रास्ते में राणा प्रताप नगर उदयपुर, मावली जंक्शन, कपासन, चंदेरिया, भीलवाड़ा, बिजयनगर, अजमेर, किशनगढ़, फुलेरा, जयपुर, गांधीनगर (जयपुर), दौसा, बांदीकुई, राजगढ़, अलवर, रेवाड़ी, झज्जर, रोहतक, जींद, नरवाना, कैथल, कुरुक्षेत्र और अंबाला कैंट स्टेशन पर ठहराव करेगी।

पर्यटन और यात्री सुविधाओं को मिलेगा लाभ

इस नई ट्रेन सेवा से न केवल चंडीगढ़ और उदयपुर के बीच पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि हरियाणा के यात्रियों को भी फायदा पहुंचेगा। चंडीगढ़ को सिटी ब्यूटीफुल के नाम से जाना जाता है और उदयपुर झीलों की नगरी के रूप में प्रसिद्ध है। अब इन दोनों प्रमुख शहरों के बीच सीधी रेलसेवा होने से पर्यटक आसानी से यात्रा कर सकेंगे और काम से आने वाले यात्रियों की सुविधा भी बढ़ेगी।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News : रेलवे का बड़ा फैसला : अब दूसरे विभागों में नहीं जा सकेंगे कर्मचारी

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp