बुधवार, 4 नवम्बर 2026

Indian Railways: खाटूश्याम धाम श्रद्धालुओं के लिए बढ़ाई सुविधा, रोहतक-मदार स्पेशल ट्रेन का संचालन अवधि विस्तार

Written by: सुनील कुमार

Published:

Indian Railways: त्यौहारी सीजन पर खाटूश्याम धाम जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए भारतीय रेलवे ने बड़ी सुविधा दी है। रोहतक- मदार स्पेशल ट्रेन की संचालन अवधि को 30 सितंबर से बढ़ाकर 30…


Indian Railways: खाटूश्याम धाम श्रद्धालुओं के लिए बढ़ाई सुविधा, रोहतक-मदार स्पेशल ट्रेन का संचालन अवधि विस्तार
Indian Railways: खाटूश्याम धाम श्रद्धालुओं के लिए बढ़ाई सुविधा, रोहतक-मदार स्पेशल ट्रेन का संचालन अवधि विस्तार
Google News Follow us on Google

Indian Railways: त्यौहारी सीजन पर खाटूश्याम धाम जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए भारतीय रेलवे ने बड़ी सुविधा दी है। रोहतक- मदार स्पेशल ट्रेन की संचालन अवधि को 30 सितंबर से बढ़ाकर 30 नवंबर तक कर दिया गया है। यह बदलाव दुर्गा पूजा और दिवाली के पर्व को ध्यान में रखकर किया गया है।

Advertisement

ट्रेन का संचालन समय

मदार- रोहतक स्पेशल ट्रेन (09639) मदार से रोजाना सुबह 4:30 बजे रवाना होगी और दोपहर 12:50 बजे रोहतक पहुंचेगी। वहीं वापसी में रोहतक- मदार स्पेशल ट्रेन (09640) दोपहर 1:20 बजे रोहतक से रवाना होकर रात 10:35 बजे मदार पहुंचेगी। रोहतक से रींगस तक प्रति व्यक्ति किराया 90 रुपए निर्धारित किया गया है।

रास्ते के स्टेशन

ट्रेन दोनों दिशाओं में किशनगढ़, नरेना, फुलेरा, रेनवाल, बधाल, रींगस, श्रीमाधोपुर, कावंट, भगेगा, नीमका थाना, मांवडा, डाबला, निजामपुर, नारनौल, अटेली, कुंड, रेवाड़ी, गोकलगढ़, झज्जर और अस्थल बोहर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

नया ठहराव स्टेशन

रेलवे अधिकारी ने बताया कि इस स्पेशल ट्रेन अब रेवाड़ी के पाल्हावास स्टेशन पर भी ठहराव करेगी। मदार से रोहतक संचालन के समय सुबह 11:05 बजे और रोहतक से मदार संचालन के समय दोपहर 2:22 बजे ट्रेन पाल्हावास स्टेशन पर रुकेगी।

त्यौहारी सीजन में सुविधा

त्यौहारी सीजन में यात्रियों की बढ़ी भीड़ को देखते हुए रेलवे ने इस ट्रेन की संचालन अवधि बढ़ाई है। इसका उद्देश्य यात्रियों का सफर आसान बनाना और उन्हें सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा प्रदान करना है।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जै​विक खाद, पंचायतों की बढेगी आय

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp