
Indian Railway: हरियाणा के हिसार जिले से हैदराबाद की यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी है। अब हिसार-हैदराबाद-हिसार ट्रेन मलकाजगिरी स्टेशन पर भी रुकेगी। इसका मतलब है कि यात्रियों को यात्रा के दौरान ज्यादा सुविधा मिलेगी और समय की भी बचत होगी।
मलकाजगिरी स्टेशन पर ठहराव का समय
रेलवे अधिकारियों के अनुसार, ट्रेन नंबर 17019, जो हिसार से हैदराबाद की ओर जाती है, 16 सितंबर से हिसार से रवाना होने के बाद मलकाजगिरी स्टेशन पर सुबह 06.04 बजे पहुंचेगी। यहाँ ट्रेन 1 मिनट के लिए रुकेगी और फिर अपने गंतव्य की ओर बढ़ जाएगी।
वापसी में ठहराव
हैदराबाद से हिसार के लिए ट्रेन नंबर 17020 13 सितंबर से चलेगी। यह ट्रेन दोपहर 03.52 बजे मलकाजगिरी स्टेशन पर पहुंचेगी। ट्रेन यहाँ सिर्फ 1 मिनट रुकेगी और फिर यात्रियों को लेकर हिसार की ओर आगे बढ़ जाएगी।
ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना
सीकर जंक्शन का ठहराव
यह ट्रेन हिसार से हर मंगलवार सुबह सवा 7 बजे निकलती है और दोपहर 12.40 बजे सीकर जंक्शन पहुंचती है। यहाँ ट्रेन 5 मिनट के लिए रुकेगी और फिर अपने गंतव्य की ओर आगे बढ़ जाएगी।
हैदराबाद से वापसी का समय
ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जैविक खाद, पंचायतों की बढेगी आय
वापसी में हैदराबाद से यह ट्रेन हर रविवार दोपहर 03.10 बजे रवाना होती है। तीसरे दिन यानी मंगलवार सुबह 07.55 बजे यह सीकर जंक्शन पहुंचती है। 5 मिनट के ठहराव के बाद ट्रेन 08.00 बजे हिसार के लिए आगे रवाना हो जाती है।
