
Indian Railway: रेलवे ने आगामी त्योहारी सीजन को ध्यान में रखते हुए ओखा (गुजरात) से शकूरबस्ती (दिल्ली) तक सुपरफास्ट साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए चलायी जा रही है। इसे हरियाणा और राजस्थान होते हुए दिल्ली तक पहुंचाया जाएगा।
ट्रेन का परिचालन और समय सारणी
ट्रेन नंबर 09523 ओखा से शकूरबस्ती के लिए 23 सितंबर 2025 से 25 नवंबर 2025 तक चलेगी। यह ट्रेन हर मंगलवार सुबह 10:00 बजे ओखा से रवाना होगी। बुधवार सुबह 4:05 बजे जयपुर पहुंचेगी और 4:15 बजे जयपुर से प्रस्थान कर सुबह 10:35 बजे शकूरबस्ती स्टेशन (दिल्ली) पहुंचेगी।
ट्रेन नंबर 09524 शकूरबस्ती से ओखा के लिए 24 सितंबर 2025 से 26 नवंबर 2025 तक चलेगी। यह ट्रेन हर बुधवार दोपहर 1:15 बजे शकूरबस्ती से रवाना होगी। शाम 6:20 बजे जयपुर पहुंचेगी और 6:30 बजे जयपुर से प्रस्थान कर गुरुवार दोपहर 1:50 बजे ओखा स्टेशन पहुंचेगी।
ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना
ठहराव वाले प्रमुख स्टेशन
गुजरात में: द्वारका, खंभालिया, जामनगर, हापा, राजकोट, सुरेन्द्रनगर, विरमगाम, महेसाणा, ऊंझा, सिद्धपुर, पालनपुर।
राजस्थान में: आबू रोड, फालना, मारवाड़, ब्यावर, अजमेर, किशनगढ़, जयपुर, गांधीनगर जयपुर, दौसा, बांदीकुई, अलवर।
हरियाणा और दिल्ली में: रेवाड़ी, गुरुग्राम, दिल्ली कैंट।
कोच संरचना और सुविधाएं
इस सुपरफास्ट साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन में कुल 16 डिब्बे होंगे। इसमें 1 सेकंड एसी कोच, 2 थर्ड एसी कोच, 1 थर्ड एसी इकोनॉमी कोच, 6 स्लीपर कोच, 4 जनरल कोच, 1 पावर कार और 1 गार्ड डिब्बा शामिल हैं।
ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जैविक खाद, पंचायतों की बढेगी आय
रेलवे का संदेश
रेलवे प्रशासन यात्रियों से अनुरोध करता है कि वे इस सुविधा का लाभ उठाएँ और यात्रा से पूर्व आरक्षण अवश्य करवाएं। यह सेवा त्योहारी सीजन में यात्रा को अधिक सुगम और सुलभ बनाएगी।
