रविवार, 1 नवम्बर 2026

Indian Railway: रेलवे की बडी पहल ! यात्रियों के लिए शुरू की ये नई सुविधाएं

Written by: PK Chauhan

Published:

Indian Railway: ट्रेन में लंबा सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई हैं। भारतीय रेलवे ने अपने यात्रियों के लिए अब मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों में भी…


Indian Railway: ट्रेन में लंबा सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई हैं। भारतीय रेलवे ने अपने यात्रियों के लिए अब मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों में भी ई-पैंट्री सुविधा शुरू करने का फैसला किया है। Indian Railway

Advertisement

 

 

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News : रेलवे का बड़ा फैसला : अब दूसरे विभागों में नहीं जा सकेंगे कर्मचारी

ई-पैंट्री एक ऑनलाइन खाना बुकिंग सिस्टम है। जिसे IRCTC द्वारा विकसित किया गया है। इसकी मदद से यात्री अपनी ट्रेन टिकट बुक करते समय ही अपना पसंदीदा खाना एडवांस में ऑर्डर कर सकेंगे। Indian Railway

आपको बता दें कि यह सुविधा केवल उन्हीं मेल-एक्सप्रेस ट्रेनों में मिलेगी जिनमें पैंट्री कार पहले से मौजूद है। यात्री अपने टिकट कन्फर्म होने पर या बाद में भी वेबसाइट पर जाकर ‘बुक्ड टिकट हिस्ट्री’ सेक्शन से खाना ऑर्डर कर सकेंगे।

ये भी पढ़ें:हरियाणा पुलिस में हजारों पदों पर भर्ती की तैयारी साइबर अपराधियों पर भी कसेगा शिकंजा

Indian Railway  कि खास पहल
रेलवे ने यह सुविधा पहले केवल प्रीमियम ट्रेनों जैसे राजधानी, शताब्दी, वंदे भारत और दूरंतो एक्सप्रेस के लिए दी थी। लेकिन अब यह सेवा मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों में भी चरणबद्ध रूप से शुरू की जाएगी।

 

 

ये भी पढ़ें:इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय की शिक्षक भर्ती को लेकर HC काआया बड़ा फैसला

 Indian Railway ई-पैंट्री का इस्तेमाल कैसे करें?

 

IRCTC की वेबसाइट पर लॉग इन करें.
टिकट बुक करते समय, आपको ई-पैंट्री का विकल्प दिखाई देगा.
खाना सेलेक्ट करें और ऑर्डर बुक करें.
टिकट कन्फर्म हो जाने के बाद भी, आप ‘Booked Ticket History’ में जाकर खाना ऑर्डर कर सकते हैं.
चुना गया खाना आपकी सीट पर समय से डिलीवर कर दिया जाएगा.

पायलट प्रोजेक्ट की शुरुआत विवेक एक्सप्रेस से

IRCTC ने इस सुविधा का पायलट परीक्षण शुरू कर दिया है और इसके लिए भारत की सबसे लंबी दूरी तय करने वाली ट्रेन-विवेक एक्सप्रेस (22503/04) को चुना गया है। अगर यह सेवा सफल होती है, तो इसे अन्य 20–25 मेल-एक्सप्रेस ट्रेनों में लागू किया जाएगा। यह सुविधा आने वाले कुछ महीनों में यात्रियों के लिए उपलब्ध हो सकती है। Indian Railway

 Indian Railway जानें कैसे उठाये ई-पैंट्री का लाभ

  • साफ और सुरक्षित खाना
  • यात्रियों को रास्ते में कहीं भी अस्वच्छ या बिना अनुमति वाले वेंडरों से खाने की जरूरत नहीं पड़ेगी.
  • सीट पर मिलेगा खाना:
  • खाना पैंट्री कार के स्टाफ द्वारा यात्री की सीट पर ही पहुंचा दिया जाएगा.
  • कीमत तय और पारदर्शी होगी:
  • ऑर्डर करते समय ही खाने का पूरा मेनू और दाम दिखाई देगा. जिससे ओवरचार्जिंग की शिकायतें खत्म होंगी.
  • रेल नीर और अन्य विकल्प भी उपलब्ध:
  • आप चाहें तो साफ पैकेज्ड वाटर (रेल नीर) भी साथ में ऑर्डर कर सकते हैं.

कौन कर सकता है ई-पैंट्री सेवा का उपयोग?
जिन यात्रियों के पास कन्फर्म टिकट, RAC (Reservation Against Cancellation) या पार्शियली कन्फर्म टिकट हैं. वे इस सेवा का उपयोग कर सकते हैं. यात्री टिकट बुकिंग के दौरान या बाद में भी IRCTC की वेबसाइट (www.irctc.co.in) पर जाकर ई-पैंट्री से खाना ऑर्डर कर सकते हैं.

 

PK Chauhan
About the Author PK Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे Best E News पर अपडेट की जाती है। View all posts by PK Chauhan →

खबरें और भी

WhatsApp