बुधवार, 4 नवम्बर 2026

Income Tax Department raids : डेरा पक्का सौदा आश्रम पर आयकर विभाग का छापा, देर रात तक दस्तावेजों की जांच

Written by: PK Chauhan

Published:

हरियाणा के फतेहाबाद जिले के सदलपुर गांव में स्थित डेरा पक्का सौदा आश्रम पर आयकर विभाग की टीम ने छापा मारा। गुरुग्राम से पहुंची टीम सुबह करीब पांच बजे आश्रम में दाखिल…


हरियाणा के फतेहाबाद जिले के सदलपुर गांव में स्थित डेरा पक्का सौदा आश्रम पर आयकर विभाग की टीम ने छापा मारा। गुरुग्राम से पहुंची टीम सुबह करीब पांच बजे आश्रम में दाखिल हुई और देर रात तक जांच अभियान जारी रहा। इस दौरान किसी को भी आश्रम परिसर में जाने की अनुमति नहीं दी गई। Income Tax Department raids

Advertisement

सूत्रों के अनुसार, आयकर विभाग को आश्रम से जुड़े आर्थिक लेन-देन और राजनीतिक पार्टी को मिले चंदे में गड़बड़ी की जानकारी मिली थी। इसी को लेकर टीम ने जांच करने की योजना बनाई। Income Tax Department raids

क्योकि आश्रम संचालक अमरानंद ने ‘भारतीय संत मत’ नाम से राजनीतिक पार्टी बनाई हुई है। विभाग को आशंका है कि बड़े पैमाने पर पार्टी फंडिंग के नाम पर इनकम टैक्स चोरी की जा रही है। Income Tax Department raids

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

छापे के दौरान अमरानंद, उनके बेटे पालाराम और अन्य पारिवारिक सदस्य आश्रम में ही मौजूद थे। अधिकारी इस मामले में आधिकारिक बयान देने से फिलहाल बच रहे हैं, लेकिन देर रात तक दस्तावेजों की छानबीन जारी रही।

स्थानीय प्रशासन ने आश्रम के आसपास सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी थी। छापे की कार्रवाई से क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जै​विक खाद, पंचायतों की बढेगी आय

PK Chauhan
About the Author PK Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे Best E News पर अपडेट की जाती है। View all posts by PK Chauhan →

खबरें और भी

WhatsApp