मंगलवार, 3 नवम्बर 2026

Haryana News: IGP Nazneen Bhasin ने संभाला साउथ रेंज रेवाड़ी का कार्यभार

Written by: PK Chauhan

Published:

Haryana News: हरियाणा स्टेट क्राईम पंचकुला से स्थानांतरित होकर आई श्रीमती नाजनीन भसीन, आईपीएस ने शुक्रवार को साउथ रेंज रेवाड़ी के धारूहेड़ा स्थित कार्यालय कार्यभार संभाल लिया है।आईजीपी नाजनीन भसीन 2007 बैच…


Haryana News: हरियाणा स्टेट क्राईम पंचकुला से स्थानांतरित होकर आई श्रीमती नाजनीन भसीन, आईपीएस ने शुक्रवार को साउथ रेंज रेवाड़ी के धारूहेड़ा स्थित कार्यालय कार्यभार संभाल लिया है।आईजीपी नाजनीन भसीन 2007 बैच की पुलिस अधिकारी हैं। उनके पास आटीसी भोंडसी गुरुग्राम अतिरिक्त कार्यभार भी है।Haryana News

Advertisement

बता दें कि पहले उन्होंने आइजीपी स्टेट क्राईम ब्यूरो पंचकूला, पुलिस आयुक्त सोनीपत, संयुक्त पुलिस आयुक्त गुरुग्राम, एसपी रेवाड़ी, एसपी नूंह के तौर पर सेवाएं दी हैं। कार्यभार संभालते ही उन्होंने कार्यालय के सभी मुलाजमान को मेहनत और लगन से कार्य करने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि सभी मुलाजिम पुलिस महानिदेशक हरियाणा के दिशा-निर्देश अनुसार सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कार्य करे।Haryana News

इस मौके पर उन्होंने कहा कि साउथ रेंज को अपराध मुक्त करने के लिए भरसक प्रयास किए जाएगे। महिलाओं की सुरक्षा व नशे की रोकथाम उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा कि पीड़ित फरियादों की प्राथमिकता के आधार पर सुनवाई कर और उन्हे शीघ्र अति शीघ्र न्याय दिलवाया जाए। आईजी नाजनीन भसीन ने कहा कि समय समय पर आमजन के साथ बैठक कर उनका सहयोग लिया जाएगा और आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

 

किया स्वागत: कार्यालय पहुंचने पर एसपी रेवाड़ी हेमेंद्र कुमार मीणा, एसपी महेन्द्रगढ़ पूजा वशिष्ठ, एसपी पलवल वरुण सिंगला, एसपी नूंह राजेश कुमार, यादविन्द्र सिंह उप अधीक्षक कार्यालय व सभी शाखा इंचार्जों ने गुलदस्ते भेंट कर उनका स्वागत किया। आज सुबह कार्यालय साउथ रेंज रेवाड़ी पहुंचने पर पुलिस सलामी के साथ उनका जोरदार स्वागत किया गया।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जै​विक खाद, पंचायतों की बढेगी आय

PK Chauhan
About the Author PK Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे Best E News पर अपडेट की जाती है। View all posts by PK Chauhan →

खबरें और भी

WhatsApp