गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Hydrogen Train: भारत का पहला हाइड्रोजन फ्यूल प्लांट तैयार, जींद-गोहाना-सोनीपत मार्ग पर पर्यावरण के अनुकूल ट्रेन जल्द शुरू

Written by: सुनील कुमार

Published:

Hydrogen Train: देश में हाइड्रोजन ईंधन के युग की शुरुआत होने जा रही है। भारत का पहला हाइड्रोजन प्लांट लगभग तैयार हो चुका है और अगले 10-15 दिनों में सभी कार्य पूरे…


Hydrogen Train: भारत का पहला हाइड्रोजन फ्यूल प्लांट तैयार, जींद-गोहाना-सोनीपत मार्ग पर पर्यावरण के अनुकूल ट्रेन जल्द शुरू
Hydrogen Train: भारत का पहला हाइड्रोजन फ्यूल प्लांट तैयार, जींद-गोहाना-सोनीपत मार्ग पर पर्यावरण के अनुकूल ट्रेन जल्द शुरू
Google News Follow us on Google

Hydrogen Train: देश में हाइड्रोजन ईंधन के युग की शुरुआत होने जा रही है। भारत का पहला हाइड्रोजन प्लांट लगभग तैयार हो चुका है और अगले 10-15 दिनों में सभी कार्य पूरे होने की संभावना है। पेट्रोलियम मंत्रालय समेत अन्य विभागों से एनओसी मिलने का इंतजार है। जांच के दौरान फायर फाइटिंग सिस्टम में जो छोटी-मोटी कमियां मिली हैं, उन्हें दूर किया जा रहा है। प्लांट में गैस उत्पादन शुरू हो चुका है और फिलहाल टेस्टिंग जारी है। इस प्लांट में प्रतिदिन 430 किलोग्राम हाइड्रोजन का उत्पादन होगा, जिसमें लगभग 70 करोड़ रुपये का खर्च आया है।

Advertisement

इस पायलट प्रोजेक्ट के तहत एक डीजल-इलेक्ट्रिक मल्टीपल यूनिट रैक को हाइड्रोजन ईंधन से अपग्रेड किया जाएगा। सबसे पहले जींद-गोहाना-सोनीपत मार्ग पर हाइड्रोजन ट्रेन दौड़ेगी, जो एक बार में 2638 यात्रियों को सेवा दे सकेगी। इस मार्ग के लिए हाइड्रोजन की आपूर्ति इसी प्लांट से की जाएगी।

जींद में ईंधन स्टेशन तैयार

जींद में ईंधन भरने वाले स्टेशन पर तीन हजार किलो हाइड्रोजन भंडारण, कंप्रेसर और तेज़ ईंधन भरने के लिए प्री-कूलर इंटीग्रेशन वाले दो डिस्पेंसर लगाए गए हैं। जींद-गोहाना-सोनीपत रेल ट्रैक करीब 89 किलोमीटर लंबा है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

हाइड्रोजन ट्रेन के फायदे

हाइड्रोजन ट्रेन की गति 110 से 140 किलोमीटर प्रति घंटे तक होगी। यह आठ कोच वाली ट्रेन हाइड्रोजन फ्यूल सेल तकनीक पर आधारित है, जो पारंपरिक डीजल ट्रेनों का पर्यावरण के अनुकूल विकल्प साबित होगी। इस ट्रेन का इंजन धुआं छोड़ने की बजाय केवल पानी और भाप छोड़ता है, जिससे शून्य कार्बन उत्सर्जन होगा और प्रदूषण नहीं होगा।

रेलवे के चीफ पीआरओ हिमांशु शेखर ने बताया कि प्लांट के उद्घाटन के लिए अभी तक कोई आधिकारिक सूचना नहीं मिली है। काम लगभग पूरा हो चुका है और टेस्टिंग के दौरान मिली छोटी-मोटी कमियों को दूर किया जा रहा है। उम्मीद है कि इसी महीने हाइड्रोजन से चलने वाली ट्रेन यात्रियों के लिए शुरू हो जाएगी।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जै​विक खाद, पंचायतों की बढेगी आय

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp