मंगलवार, 3 नवम्बर 2026

Cyber Fraud से कैसे बचे, यहां जानिए परपैक्ट उपाय

Written by: PK Chauhan

Published:

Cyber Fraud: डिजिटलीकरण (Digitalisation) के विस्तार ने जीवन को स्मार्टफोन (Smartphone) और लैपटॉप (Laptop) पर अत्यधिक निर्भर बना दिया है। यही कारण हर आदमी डिजिटलीकरण का आदी बनता जा रहा है। जिस…


Cyber Fraud: डिजिटलीकरण (Digitalisation) के विस्तार ने जीवन को स्मार्टफोन (Smartphone) और लैपटॉप (Laptop) पर अत्यधिक निर्भर बना दिया है। यही कारण हर आदमी डिजिटलीकरण का आदी बनता जा रहा है। जिस गति से डिजिटलीकरण बढता जा रहा है उससे कही ज्यादा साइबर ठगी बढती जा रही है। हर दिन किसी न किसी को शातिर अपना शिकार बना ही लेते है।

Advertisement

 

आजकल, ऑनलाइन धोखाधड़ी (Online Fraud) वाले ऐप्स (APPS) और सॉफ़्टवेयर (Software) की बाढ़ आ गई है, ये ऐप्स यूजर्स की संवेदनशील जानकारी चुरा लेते हैं और इनका इस्तेमाल बैंक अकाउंट से पैसा निकालने के लिए भी किया जा सकता है।Cyber Fraud

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

बैंक से जुड़े काम से लेकर शॉपिंग तक सब कुछ ऑनलाइन किया जा रहा है। जहां इसने अधिकांश लोगों के लिए काम करना आसान बना दिया है, वहीं तकनीक पर निर्भरता ने जालसाजों को इंटरनेट (Internet) का उपयोग करके लोगों को अलग-अलग तरीकों से ठगने (Cyber Fraud) का एक साधन भी दिया है।

नए नए हथकंडे: बता दे साइबर गिरोह भी पुलिस व आम लोगो को ठगने कें नए नए हथकंडे अपना रहे है। वे इस कदर आपकों लुभाएंगे कि आप उनके चुंगल में फसते ही चले जाएंगें।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जै​विक खाद, पंचायतों की बढेगी आय

आमतौर पर ये शातिर को विभिन्न योजनाओं और लॉटरी का लालच देकर काम करते हैं। मालवेयर (Malware) एक ऐसा सॉफ़्टवेयर (Software) है, जिसका उपयोग साइबर अपराधियों द्वारा लोगों के सिस्टम का एक्सेस प्राप्त करके उऩकी जानकारी प्राप्त करने के लिए किया जाता है।

जानिए क्या है मालवेयर?
मालवेयर (Malware) एक ऐसा सॉफ़्टवेयर (Software), जिसका उपयोग साइबर अपराधी किसी के मोबाइल फोन या लैपटॉप में प्रवेश करने के लिए करते हैं। फिर अपराधी इन उपकरणों में सेव जानकारी को चुरा लेते हैं।

बता दे कि किसी के मोबाइल फोन या लैपटॉप का एक्सेस प्राप्त करके साइबर अपराधी क्रेडिट कार्ड, आधार कार्ड, पैन कार्ड बैंक खाते के विवरण आदि तक भी पहुंच सकते हैं। कुछ अन्य प्रकार के मालवेयर लैपटॉप या मोबाइल फ़ोन की फ़ाइलों को करप्ट भी कर सकते हैं। कई बार होता है कि इन फाइलों रीट्राइव नहीं किया जा सकता।

ये भी पढ़ें:गुरुग्राम: जरूरतमंद बच्चों को मुफ्त स्टेशनरी और पुस्तकें उपलब्ध करायेगी संस्था

मालवेयर से कैसे करें बचाव

किसी भी सोशल मीडिया साइट्स पर पासवर्ड, कार्ड की जानकारी आदि कभी भी न दें।
काम पूरा होने के बाद नेट बैंकिंग आदि से लॉग आउट करें।

कंप्यूटर में फ़ायरवॉल इंस्टाल करें।

लैपटॉप या कंप्यूटर पर नियमित अंतराल पर एंटीवायरस (Anti-Virus) और स्पाइवेयर डिटेक्शन सॉफ़्टवेयर (Spyware Detection Software) को अपडेट करते रहें।

अपने लैपटॉप या मोबाइल पर कुछ भी डाउनलोड करने से पहले यह सुनिश्चित कर लें कि क्या डाउनलोड हो रहा है। ये सही है या नहीं

विश्वसनीय वेबसाइटों से ही खरीदारी करें।

मैसेज, ईमेल के जरिए भेजे गए किसी भी लिंक पर क्लिक न करें। ध्यान रहे कि इस पर क्लिक करने से आपके अकाउंट की डिटेल्स किसी और प्राप्त हो सकता है।

PK Chauhan
About the Author PK Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे Best E News पर अपडेट की जाती है। View all posts by PK Chauhan →

खबरें और भी

WhatsApp