मंगलवार, 3 नवम्बर 2026

Haryana News: धारूहेड़ा की M2K County Height सोसाइटी में 5वीं मंजिल से गिरे होंडा कंपनी के मैनेजर

Written by: PK Chauhan

Published:

Haryana News: रेवाड़ी जिले के औद्योगिक क्षेत्र धारूहेड़ा स्थित M2K सोसाइटी में बीती रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब सोसाइटी में रह रहे 48 वर्षीय व्यक्ति की पांचवीं मंजिल से गिरकर…


Haryana News: रेवाड़ी जिले के औद्योगिक क्षेत्र धारूहेड़ा स्थित M2K सोसाइटी में बीती रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब सोसाइटी में रह रहे 48 वर्षीय व्यक्ति की पांचवीं मंजिल से गिरकर मौत हो गई। मृतक की पहचान अमित सांगवान के रूप में हुई है, जो राजस्थान के टपूकड़ा स्थित होंडा कंपनी में क्वालिटी मैनेजर के पद पर कार्यरत थे। घटना की सूचना मिलते ही धारूहेड़ा सेक्टर-6 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।Haryana News

Advertisement

पुलिस के अनुसार अमित सांगवान मूल रूप से भिवानी के रहने वाले थे और पिछले करीब दो महीने से अपने माता-पिता के साथ धारूहेड़ा की M2K सोसाइटी में रह रहे थे। बताया जा रहा है कि घटना रात के समय हुई, जब वह खाना खाने के बाद अपने फ्लैट की बालकनी में लगे कबूतरों के जाल को ठीक कर रहे थे। इसी दौरान अचानक उनका पैर फिसल गया और वह नीचे गिर पड़े।

ऊंचाई से गिरने के कारण उन्हें गंभीर चोटें आईं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। तेज आवाज सुनकर सोसाइटी के सुरक्षाकर्मी और आसपास के लोग तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे, लेकिन तब तक अमित की मृत्यु हो चुकी थी। इस घटना के बाद पूरे सोसाइटी परिसर में हड़कंप मच गया।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

घटना की सूचना मिलने पर धारूहेड़ा सेक्टर-6 थाना पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए रेवाड़ी के नागरिक अस्पताल भेजा गया। जांच अधिकारी एसआई दिनेश के अनुसार मामला देर रात का है और फिलहाल किसी तरह का सुसाइड नोट या ऐसा कोई साक्ष्य बरामद नहीं हुआ है, जिससे यह स्पष्ट हो सके कि मामला आत्महत्या का है या हादसे का। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।

परिजनों और स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक का परिवार शिक्षित और संपन्न है। उनकी पत्नी भिवानी में लेक्चरर के पद पर कार्यरत हैं, जबकि उनकी दो बेटियां जयपुर में रहकर पढ़ाई कर रही हैं। घटना की खबर मिलते ही परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जै​विक खाद, पंचायतों की बढेगी आय

PK Chauhan
About the Author PK Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे Best E News पर अपडेट की जाती है। View all posts by PK Chauhan →

खबरें और भी

WhatsApp