
Hisar to Jaipur Flight: हिसार के महाराजा अग्रसेन एयरपोर्ट से अब जयपुर के लिए हवाई सेवा शुरू हो रही है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शुक्रवार को चंडीगढ़ से वर्चुअल इसका शुभारंभ करेंगे। एलायंस एयर का 72 सीटर विमान जयपुर से उड़ान भरकर दोपहर 12:15 बजे हिसार पहुंचेगा। यहां विमान का स्वागत वाटर सेल्यूट से किया जाएगा।
उड़ान का समय और किराया
विमान शाम 5:35 बजे जयपुर के लिए उड़ान भरेगा। इसका किराया 1950 रुपये तय किया गया है। यह सेवा सप्ताह में केवल शुक्रवार को उपलब्ध होगी। हिसार एयरपोर्ट के निदेश मोहन यादव ने बताया कि हवाई यात्रा से समय की बहुत बचत होगी।
हिसार से जयपुर की दूरी लगभग 340 किलोमीटर है। सड़क मार्ग से यह सफर छह से सात घंटे में पूरा होता है। हवाई यात्रा केवल एक घंटे पांच मिनट में पूरी होगी। इस सेवा से यात्रियों को समय की बचत के साथ सुविधाजनक यात्रा का लाभ मिलेगा।
ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना
एयरपोर्ट में तैयारियां
वीरवार को एडीसी सी जयाश्रद्द्या ने अतिरिक्त जिला नगरायुक्त के साथ एयरपोर्ट परिसर का निरीक्षण किया। सभी सुविधाओं को जांचा गया और उड़ान संचालन के लिए तैयारियां पूरी की गईं। यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए हवाई सेवा शुरू की जा रही है।
नागरिक उड्डयन विभाग का लक्ष्य अहमदाबाद और जम्मू के लिए फ्लाइट सेवा शुरू करना है। नागरिक उड्डयन मंत्री विपुल गोयल ने बताया कि जयपुर के लिए शुक्रवार से सेवा प्रारंभ हो रही है। एलायंस एयर जल्द ही अहमदाबाद और जम्मू के लिए भी उड़ानें संचालित करेगी। साथ ही गुरुग्राम से सालासर बालाजी और खाटू श्याम के लिए हेलिकॉप्टर सेवा पर काम तेजी से चल रहा है।
ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जैविक खाद, पंचायतों की बढेगी आय
