गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Breaking News: रेवाड़ी में हिंदू संगठनों ने फूंका पुतला, नारेबाजी करते हुए सौपा ज्ञापन

Written by: सुनील कुमार

Published:

Breaking News: हरियाणा के रेवाड़ी में बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों के विरोध में शुक्रवार को हिंदू संगठनों और व्यापारियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। बता दे कि यह प्रदर्शन अग्रसेन…


रेवाड़ी में हिंदू संगठनों ने फूंका पुतला, नारेबाजी करते हुए सौपा ज्ञापन
रेवाड़ी में हिंदू संगठनों ने फूंका पुतला, नारेबाजी करते हुए सौपा ज्ञापन
Google News Follow us on Google

Breaking News: हरियाणा के रेवाड़ी में बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों के विरोध में शुक्रवार को हिंदू संगठनों और व्यापारियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। बता दे कि यह प्रदर्शन अग्रसेन चौक से शुरू होकर मोती चौक तक निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

Advertisement

इस प्रदर्शन में मनोनीत पार्षद धीरज शर्मा, रमेश कुमार, सम्मी शर्मा, शिक्षक मनोज वशिष्ठ सहित दर्जनों की संख्या में व्यापारी, सामाजिक कार्यकर्ता और विभिन्न हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता शामिल हुए।Breaking News

विरोध प्रदर्शनकारियों ने हाथों में तख्तियां लेकर नारेबाजी की तथा मोती चौक पर पहुंचकर पुतला दहन किया। इसके बाद सभी प्रदर्शनकारी जिला सचिवालय रेवाड़ी पहुंचे, वहा पर कार्रवाई की मांग को लेकर उपायुक्त को को ज्ञापन सौंपा।। प्रदर्शन का नेतृत्व विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष और प्रमुख व्यापारी राधेश्याम मित्तल ने किया। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में रहने वाले हिंदुओं पर वहां के मुस्लिम कट्टरपंथियों द्वारा लगातार अत्याचार किए जा रहे हैं, जो बेहद चिंताजनक है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

ये रखी मांग: लोगो ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं की स्थिति को अंतरराष्ट्रीय मंच पर उठाया जाना चाहिए, ताकि वहां के अल्पसंख्यकों को सुरक्षा मिल सके। उन्होंने मांग की कि भारत सरकार इस मामले को संयुक्त राष्ट्र संघ में उठाए और बांग्लादेश सरकार पर दबाव बनाने की मांग की।

विरोध प्रदर्शन किया: नारेबाजी करते हुए कहा कि अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय की धार्मिक स्वतंत्रता और सुरक्षा पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है। राधेश्याम मित्तल ने कहा कि इस कठिन समय में पूरा हिंदू समाज बांग्लादेश में रह रहे हिंदुओं के साथ खड़ा है और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए आवाज उठा रहा है। प्रदर्शनकारियों ने भारत सरकार से इस मुद्दे को गंभीरता से लेने की मांग की।Breaking News

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जै​विक खाद, पंचायतों की बढेगी आय

 

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp