बुधवार, 4 नवम्बर 2026

Bhiwadi Dharuhera NH-919 पर जलभराव समाधान को लेकर दिल्ली में उच्चस्तरीय बैठक, नितिन गडकरी और राव इंद्रजीत सिंह रहे मौजूद

Written by: PK Chauhan

Published:

Bhiwadi Dharuhera NH-919: हरियाणा के धारूहेडा में सोहना पलवल हाईवे पर अलवर बाइपास आये दिन लगने वाले जाम व काले पानी के जलभराव को लेकर दिल्ली में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की…


भिवाड़ी–धारूहेड़ा NH-919 पर जलभराव समाधान को लेकर दिल्ली में उच्चस्तरीय बैठक, नितिन गडकरी और राव इंद्रजीत सिंह रहे मौजूद
भिवाड़ी–धारूहेड़ा NH-919 पर जलभराव समाधान को लेकर दिल्ली में उच्चस्तरीय बैठक, नितिन गडकरी और राव इंद्रजीत सिंह रहे मौजूद
Google News Follow us on Google

Bhiwadi Dharuhera NH-919: हरियाणा के धारूहेडा में सोहना पलवल हाईवे पर अलवर बाइपास आये दिन लगने वाले जाम व काले पानी के जलभराव को लेकर दिल्ली में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) राव इंद्रजीत सिंह भी शामिल रहे।

Advertisement

बता दे भिवाड़ी–धारूहेड़ा के पास अलवर बाइपास पर लंबे समय से चली आ रही जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए दिल्ली स्पेशेल एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।Bhiwadi Dharuhera NH-919

 

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

बैठक के दौरान एनएच-919 पर बार-बार होने वाले जलभराव, औद्योगिक और घरेलू अपशिष्ट जल के निस्तारण, तथा पर्यावरणीय संतुलन जैसे मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई।Bhiwadi Dharuhera NH-919

अधिकारियों ने बताया कि जलभराव की वजह से न केवल यातायात बाधित होता है बल्कि आसपास के औद्योगिक क्षेत्रों और रिहायशी इलाकों में भी लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ती है। सबसे अहम बात यह है इस समस्या को लेकर कई बार बैठके हो चुकी है समाधान नहीं हो पाया है। जिसके चलते यह गंभीर होती जा रही है।Bhiwadi Dharuhera NH-919

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जै​विक खाद, पंचायतों की बढेगी आय

बैठक में यह सहमति बनी कि राष्ट्रीय राजमार्ग के साथ-साथ दोनों शहरों के रिहायशी और औद्योगिक इलाकों में ड्रेनेज सिस्टम को मजबूत किया जाएगा ताकि बरसात के मौसम में जलभराव की स्थिति न बने। इसके साथ ही यह भी निर्णय लिया गया कि भिवाड़ी और धारूहेड़ा में औद्योगिक व घरेलू अपशिष्ट जल के उपचार के लिए समानांतर कार्ययोजना तैयार की जाएगी।Bhiwadi Dharuhera NH-919

अधिकारियों ने बताया कि इस दिशा में शीघ्र ही संयुक्त सर्वेक्षण और तकनीकी रिपोर्ट तैयार की जाएगी। इस पहल से आने वाले समय में भिवाड़ी और धारूहेड़ा के बीच निर्बाध यातायात और स्वच्छ पर्यावरण सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी। एक बार हरियाणा व राजस्थान लोगो को जलभराव जाम से राहत मिलने की उम्मीद जगी है। अब देखना यह है यह बैठक कितनी सफल होती है।Bhiwadi Dharuhera NH-919

PK Chauhan
About the Author PK Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे Best E News पर अपडेट की जाती है। View all posts by PK Chauhan →

खबरें और भी

WhatsApp