
Breaking News: धारूहेड़ा औद्योगिक कस्बे स्थित देवकी गौउपचारशाला में रविवार को सनातन धर्म और गौसेवा को समर्पित “प्रथम गौ सेवा सम्मान समारोह” का आयोजन श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रेवाड़ी विधायक लक्ष्मण यादव और धीरजगिरी महाराज शामिल हुए।Breaking News
गौशाला प्रधान अश्वनी सैन ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में गौ संरक्षण और सेवा की भावना को प्रोत्साहित करना है। उन्होंने कहा कि गौमाता हमारी आस्था और संस्कारों का प्रतीक हैं, और उनके संरक्षण में समाज का सहयोग अत्यंत आवश्यक है।Breaking News
एंबुलेंस को किया रवाना: इस अवसर पर विधायक ने गौउपचारशाला की ओर से शुरू की गई एंबुलेंस सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि गौसेवा भारतीय संस्कृति का अभिन्न हिस्सा है और इस दिशा में देवकी गौउपचारशाला द्वारा किया जा रहा कार्य समाज के लिए प्रेरणादायक है।
ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना
कार्यक्रम की शुरुआत यज्ञ से हुई, जिसके बाद श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में भाग लेकर धार्मिक वातावरण बनाया। दोपहर बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए।Breaking News
ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जैविक खाद, पंचायतों की बढेगी आय
किया सम्मानित: कार्यक्र्म के समापन अवसर पर गौसेवा में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर उपचेयरमैन अजय जांगड़ा, दयागिरी महाराज, बिजेंद्र पुरी, प्रेमानंद गिरी, सुनील, राहुल, नानक सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।Breaking News
