बुधवार, 4 नवम्बर 2026

Haryana Weather: हरियाणा में मौसम का जोरदार खेल! पंचकूला और यमुनानगर में बारिश ने मचाई अफरातफरी

Written by: सुनील कुमार

Published:

Haryana Weather: मौसम विभाग ने आज हरियाणा के आठ जिलों में हल्की बूंदाबांदी की संभावना जताई है। पंचकूला, यमुनानगर, अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत और सोनीपत के कुछ क्षेत्रों में बारिश हो…


Haryana Weather: हरियाणा में मौसम का जोरदार खेल! पंचकूला और यमुनानगर में बारिश ने मचाई अफरातफरी
Haryana Weather: हरियाणा में मौसम का जोरदार खेल! पंचकूला और यमुनानगर में बारिश ने मचाई अफरातफरी
Google News Follow us on Google

Haryana Weather: मौसम विभाग ने आज हरियाणा के आठ जिलों में हल्की बूंदाबांदी की संभावना जताई है। पंचकूला, यमुनानगर, अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत और सोनीपत के कुछ क्षेत्रों में बारिश हो सकती है। पंचकूला में आज सुबह से बारिश हो रही है। बारिश के कारण सड़कों पर जलभराव भी देखा गया है।

Advertisement

मौसम का अगले दो दिन का अनुमान

आईएमडी चंडीगढ़ के अनुसार हरियाणा में 16 सितंबर तक मौसम साफ रहेगा। इसके बाद मानसून की सक्रियता फिर बढ़ सकती है। 17 सितंबर को प्रदेश के तीन जिलों में तेज और 11 जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है।

हिसार की चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि यूनिवर्सिटी के मौसम विभाग अध्यक्ष डॉ. मदनलाल खीचड़ ने कहा कि 16 सितंबर के बाद बारिश की सक्रियता बढ़ सकती है। उत्तरी हरियाणा में बारिश का आंकड़ा बढ़ने की उम्मीद है। 15 सितंबर को केवल कुछ क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी होगी। बाकी जिलों में मौसम साफ रहेगा।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

16 और 17 सितंबर का मौसम

16 सितंबर को केवल पंचकूला, यमुनानगर और अंबाला में छिटपुट बारिश होने की संभावना है। बाकी सभी जिलों में मौसम साफ रहेगा। 17 सितंबर को पंचकूला और यमुनानगर में तेज बारिश की संभावना है। अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

हरियाणा में अब तक सामान्य से 43 प्रतिशत ज्यादा बारिश हो चुकी है। यमुनानगर में सबसे ज्यादा 1080 एमएम बारिश हुई है। सबसे कम बारिश सिरसा में 346 एमएम दर्ज हुई है। कुरुक्षेत्र में सामान्य से 100 प्रतिशत ज्यादा, फतेहाबाद में 141 प्रतिशत ज्यादा और महेंद्रगढ़ में 119 प्रतिशत ज्यादा बारिश हुई है।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जै​विक खाद, पंचायतों की बढेगी आय

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp