गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Haryana Weather: हरियाणा में मौसम ने बदला रंग, तेज बारिश के चलते कई जिलों में अलर्ट जारी, जानें अपने शहर का हाल

Written by: सुनील कुमार

Published:

Haryana Weather: हरियाणा में मौसम एक बार फिर बदल गया है। राज्य के कई जिलों में पश्चिमी विक्षोभ के कारण मूसलाधार बारिश हो रही है। बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव…


Haryana Weather: हरियाणा में मौसम ने बदला रंग, तेज बारिश के चलते कई जिलों में अलर्ट जारी, जानें अपने शहर का हाल
Haryana Weather: हरियाणा में मौसम ने बदला रंग, तेज बारिश के चलते कई जिलों में अलर्ट जारी, जानें अपने शहर का हाल
Google News Follow us on Google

Haryana Weather: हरियाणा में मौसम एक बार फिर बदल गया है। राज्य के कई जिलों में पश्चिमी विक्षोभ के कारण मूसलाधार बारिश हो रही है। बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव का क्षेत्र और राजस्थान के ऊपर साइक्लोनिक सर्कुलेशन ने भी इस बदलाव को तेज किया है। नमी युक्त हवाओं के आने से बारिश की गति और बढ़ गई है।

Advertisement

हिसार ने सोमवार सुबह अलर्ट जारी किया है। इसके अनुसार अगले तीन घंटों में महेंद्रगढ़, चरखी दादरी, भिवानी, रेवाड़ी, नूंह, पलवल, झज्जर, हिसार, फतेहाबाद और सिरसा जिलों में बारिश हो सकती है। वहीं फतेहाबाद, हिसार, जींद, करनाल, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, अंबाला, पंचकूला, पानीपत, रोहतक और सोनीपत में पूरे दिन मूसलाधार बारिश होने की संभावना है।

सोमवार सुबह से अंबाला, कुरुक्षेत्र और यमुनानगर सहित कई जिलों में घने बादल छाए हुए हैं। हिसार, फतेहाबाद, सिरसा, चरखी दादरी और रोहतक में तेज बारिश जारी है। सिरसा में आरएसएस स्वयंसेवक बारिश में भीगते हुए पथ संचलन कर रहे थे, जबकि फतेहाबाद में ट्रैफिक पुलिसकर्मी छाते लेकर ड्यूटी कर रहे थे।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

रविवार और सोमवार की रात के बीच भी कई जिलों में जोरदार बारिश हुई। हिसार के एक अस्पताल में पानी भर गया, खेतों में खड़ी धान की फसल गिर गई। सिरसा के जमाल गांव में हल्की ओलावृष्टि से कपास की फसल को नुकसान हुआ। बहादुरगढ़ में तेज बारिश और हवा से एक पेड़ मकान पर गिरा, लेकिन किसी को चोट नहीं आई। कई क्षेत्रों में बिजली की आपूर्ति भी बाधित हुई।

कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ, बंगाल की खाड़ी में कम दबाव और राजस्थान का साइक्लोनिक सिस्टम नमी युक्त हवाओं को प्रदेश में ला रहा है। इसके चलते 7 अक्टूबर तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश बनी रहेगी।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जै​विक खाद, पंचायतों की बढेगी आय

रविवार शाम मौसम अचानक बदल गया। सिरसा की ओर से पश्चिमी विक्षोभ की एंट्री हुई और जल्दी ही हिसार व फतेहाबाद में तेज बारिश शुरू हो गई। कुछ जगहों पर रुक-रुक कर बारिश हुई, जबकि हिसार शहर में हल्की बूंदाबांदी हुई। सिरसा जिले के जमाल गांव में हल्की ओलावृष्टि से कपास की फसल को नुकसान पहुंचा।

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp