मंगलवार, 3 नवम्बर 2026

Haryana Weather Update: हरियाणा में फिर बदलेगा मौसम, 5 से 10 सितंबर तक बारिश का येलो अलर्ट जारी – जानें किन जिलों में होगी तेज बरसात

Written by: सुनील कुमार

Published:

Haryana Weather Update: हरियाणा में 5 से 10 सितंबर तक मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि इस दौरान कई जिलों में हल्की से मध्यम…


Haryana Weather Update: हरियाणा में फिर बदलेगा मौसम, 5 से 10 सितंबर तक बारिश का येलो अलर्ट जारी – जानें किन जिलों में होगी तेज बरसात
Haryana Weather Update: हरियाणा में फिर बदलेगा मौसम, 5 से 10 सितंबर तक बारिश का येलो अलर्ट जारी – जानें किन जिलों में होगी तेज बरसात
Google News Follow us on Google

Haryana Weather Update: हरियाणा में 5 से 10 सितंबर तक मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि इस दौरान कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होगी। कुछ दिनों में मौसम शांत रहेगा जबकि कुछ दिनों में बारिश के साथ आंधी और बिजली गिरने की संभावना भी बनी रहेगी।

Advertisement

येलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने 5, 8, 9 और 10 सितंबर के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इसका मतलब है कि इन दिनों लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। वहीं 6 और 7 सितंबर को मौसम सामान्य रहेगा और किसी तरह का खतरा नहीं होगा।

मौसम विभाग का कहना है कि इस दौरान लोगों को आंधी और बिजली गिरने से बचाव के लिए सावधानी बरतनी चाहिए। बारिश का असर पूरे प्रदेश में देखने को मिलेगा और कई जिलों में मौसम लगातार बदलता रहेगा।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

5 सितंबर का मौसम

आज यानी 5 सितंबर को महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल में भारी बारिश के साथ आंधी और बिजली गिरने की संभावना है। इसके अलावा पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, भिवानी, रोहतक, चरखी दादरी और झज्जर में भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

6 सितंबर का मौसम

6 सितंबर को हरियाणा में मौसम सामान्य रहेगा और किसी भी जिले के लिए अलर्ट जारी नहीं किया गया है। हालांकि कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जै​विक खाद, पंचायतों की बढेगी आय

अंबाला, यमुनानगर, पंचकूला, रेवाड़ी, गुरुग्राम, झज्जर, और पलवल जिलों में हल्की बारिश का अनुमान लगाया जा रहा है। इसके अलावा चंडीगढ़, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, जिंद, पानीपत, सोनीपत, हिसार, रोहतक, भिवानी और चरखी दादरी जिलों में भी हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp