बुधवार, 4 नवम्बर 2026

Haryana Weather Update: हरियाणा में मौसम का खेल, 6 जिलों में हल्की बारिश और दिन में बढ़ेगी गर्मी का असर

Written by: सुनील कुमार

Published:

Haryana Weather Update: मौसम विभाग ने आज हरियाणा के छह जिलों में हल्की बारिश का अनुमान लगाया है। इनमें पंचकूला, यमुनानगर, अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल और पानीपत शामिल हैं। इन जिलों के कुछ…


Haryana Weather Update: हरियाणा में मौसम का खेल, 6 जिलों में हल्की बारिश और दिन में बढ़ेगी गर्मी का असर
Haryana Weather Update: हरियाणा में मौसम का खेल, 6 जिलों में हल्की बारिश और दिन में बढ़ेगी गर्मी का असर
Google News Follow us on Google

Haryana Weather Update: मौसम विभाग ने आज हरियाणा के छह जिलों में हल्की बारिश का अनुमान लगाया है। इनमें पंचकूला, यमुनानगर, अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल और पानीपत शामिल हैं। इन जिलों के कुछ क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। बाकी जिलों में मौसम साफ रहेगा। आगामी तीन दिनों तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम पूरी तरह से साफ रहने का पूर्वानुमान है।

Advertisement

बारिश के थमने के साथ ही दिन में धूप खिलने से गर्मी बढ़ने लगी है। वहीं, रात के समय ठंड का अहसास होने लगा है। मौसम विभाग का कहना है कि शनिवार से मानसून की वापसी भी होगी।

इस मानसून सीजन में प्रदेश में सामान्य से 39 प्रतिशत अधिक बारिश हुई है। हिसार एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी के मौसम विभाग अध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार, 18 सितंबर तक औसतन 408.2 एमएम बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन अब तक 567.9 एमएम बारिश दर्ज की गई है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

सबसे अधिक बारिश यमुनानगर में 1115.7 एमएम दर्ज की गई है। वहीं, सिरसा में सबसे कम 346.6 एमएम बारिश हुई है। गुरुवार को अधिकतम तापमान हिसार में 36.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच गया।

मौसम विभाग ने लोगों से कहा है कि धूप और बढ़ती गर्मी के कारण दिन में सावधानी बरतें। वहीं, मानसून की वापसी के साथ आने वाले दिनों में हल्की बारिश से मौसम में राहत मिल सकती है।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जै​विक खाद, पंचायतों की बढेगी आय

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp