
हिसार: हरियाणा में इस बार मानसून सामान्य से ज्यादा सक्रिय रहा है। चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, 28 जून को मानसून के प्रवेश से लेकर अब तक राज्य में 565.8 मिलीमीटर बरसात दर्ज की जा चुकी है, जो कि सामान्य 407.9 मिलीमीटर से करीब 39 प्रतिशत अधिक है। Haryana Weather Update
हिसार में अब तक 700 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई है, जबकि यहां सामान्य बारिश का औसत 352.4 मिलीमीटर है।मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, फिलहाल मानसून ट्रफ श्रीगंगानगर, रोहतक, सियोनी और राजनांदगांव होते हुए उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी तक बनी हुई है। वहीं हिमाचल प्रदेश पर बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण नमी वाली हवाएं उत्तर हरियाणा की ओर बह रही हैं। Haryana Weather Update
तीन दिन होगी बारिश: बता दे कि 17 से 19 सितम्बर के बीच अंबाला, पंचकूला, यमुनानगर, करनाल, कुरुक्षेत्र, कैथल, पानीपत और सोनीपत जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। Haryana Weather Update
ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना
राज्य के पश्चिमी जिलों सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, दादरी, जींद, रोहतक और झज्जर तथा दक्षिणी जिलों महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, नूंह, फरीदाबाद और पलवल में वातावरण में नमी अधिक रहने और तापमान में हल्की बढ़ोतरी के बीच बीच में बादल छाने और कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। Haryana Weather Update
20 को फिर बदलेगा मौसम: मौसम विभाग ने यह भी बताया है कि 20 सितम्बर के बाद एंटीसाइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने की संभावना है, जिससे मानसून की सक्रियता कम हो जाएगी और राज्य का मौसम सामान्यत: परिवर्तनशील लेकिन शुष्क रहने की उम्मीद है।
ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जैविक खाद, पंचायतों की बढेगी आय
