
Haryana Weather Update: हरियाणा में ठंड लगातार बढ़ती जा रही है। प्रदेश के कई शहरों में तापमान 10 डिग्री के करीब बना हुआ है। खासकर सुबह और शाम के वक्त ठिठुरन ज्यादा महसूस हो रही है। दिन के समय जब धूप निकलती है तो लोगों को थोड़ी राहत मिलती है। लेकिन कुल मिलाकर ठंड का असर दिन-ब-दिन गहरा होता जा रहा है।
सबसे ठंडे शहरों की रिपोर्ट
अगर प्रदेश के शहरों की बात करें तो नारनौल सबसे ठंडा शहर बना हुआ है। यहां का तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। हिसार में पारा 7.9 डिग्री तक गिर चुका है। कैथल में 8.9 डिग्री और जींद में 8.6 डिग्री तापमान रिकॉर्ड हुआ है। मौसम विभाग का कहना है कि पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर अब मैदानी इलाकों में भी साफ नजर आने लगा है। ठंडी हवाएं और तेज हो गई हैं, इसलिए ठंड ज्यादा महसूस हो रही है।
आने वाले दिनों में तापमान गिरावट
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, अगले तीन से चार दिनों तक ठंड और बढ़ेगी। न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। हालांकि, 27 नवंबर के बाद मौसम में बदलाव की संभावना है। उस दिन बादल छाने से दिन का तापमान और कम होगा। इससे ठंड का असर और भी गहरा हो सकता है।
ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना
सुबह की हल्की धुंध और दिन का मौसम
फिलहाल हरियाणा में सुबह के समय हल्की धुंध देखने को मिल रही है। दिन में धूप का असर धीरे-धीरे कम होता जा रहा है। अधिकतम तापमान इस समय 24 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है। आने वाले दिनों में ठंड का असर और बढ़ने की उम्मीद है।
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि 28 नवंबर तक मौसम खुश्क रहेगा। उत्तर और उत्तर पश्चिमी हवाएं हल्की से मध्यम गति से चलेंगी। जिससे सुबह-शाम ठंड का एहसास होगा। नमी की अधिकता के कारण कुछ इलाकों में सुबह हल्की धुंध भी बनी रह सकती है। कुल मिलाकर हरियाणा में ठंड का मौसम अभी और गहराएगा।
ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जैविक खाद, पंचायतों की बढेगी आय
