बुधवार, 4 नवम्बर 2026

Haryana Weather Update: अगले 4-5 दिन हरियाणा में तापमान रहेगा अस्थिर, हल्के बादल और उतार-चढ़ाव के साथ 25 सितंबर तक बदलते रहेंगे हालात

Written by: सुनील कुमार

Published:

Haryana Weather Update: हरियाणा से मानसून की विदाई शुरू हो चुकी है। अगले 4-5 दिन तक प्रदेश में तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के अनुसार यह स्थिति 25 सितंबर…


Haryana Weather Update: अगले 4-5 दिन हरियाणा में तापमान रहेगा अस्थिर, हल्के बादल और उतार-चढ़ाव के साथ 25 सितंबर तक बदलते रहेंगे हालात
Haryana Weather Update: अगले 4-5 दिन हरियाणा में तापमान रहेगा अस्थिर, हल्के बादल और उतार-चढ़ाव के साथ 25 सितंबर तक बदलते रहेंगे हालात
Google News Follow us on Google

Haryana Weather Update: हरियाणा से मानसून की विदाई शुरू हो चुकी है। अगले 4-5 दिन तक प्रदेश में तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के अनुसार यह स्थिति 25 सितंबर तक बनी रहेगी। इस दौरान दिन के तापमान में हल्की वृद्धि होगी।

Advertisement

20 सितंबर तक औसतन 411.7 एमएम बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन अब तक 568.4 एमएम बारिश हो चुकी है, जो सामान्य से 43 प्रतिशत अधिक है। सबसे ज्यादा बारिश यमुनानगर में 1116.9 एमएम और सबसे कम सिरसा में 346.6 एमएम दर्ज की गई।

रात के तापमान में गिरावट हो सकती है। कई जिलों के खेतों में बरसाती पानी भरा हुआ है, जिससे फसलें खराब हो रही हैं। सरकार के आदेश पर रेवेन्यू पटवारी फील्ड में उतरे हैं और फसलों में हुए नुकसान का आकलन कर रहे हैं।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

हिसार स्थित हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदनलाल खीचड़ के अनुसार राजस्थान के ऊपर बनने वाले एंटी साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण उत्तर-पश्चिमी खुश्क हवाएं चलेंगी। इस वजह से हरियाणा में मौसम परिवर्तनशील लेकिन खुश्क रहने की संभावना है। बीच-बीच में हल्के बादल भी बन सकते हैं।

शनिवार को हरियाणा में सबसे गर्म जिला पलवल रहा, जहां 36.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। सबसे कम तापमान पानीपत के उझा क्षेत्र में 32.4 डिग्री रहा। हिसार, भिवानी, मेवात, जींद, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र समेत कई जिलों में फसलें बरसाती पानी में डूबी हुई हैं। रेवेन्यू पटवारी खेतों में जाकर सर्वे कर फसल नुकसान को पोर्टल पर अपलोड कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जै​विक खाद, पंचायतों की बढेगी आय

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp