बुधवार, 4 नवम्बर 2026

Haryana weather update: छह जिलों में आज बरसेंगी बूंदें, बाकी जगह रहेगा साफ आसमान

Written by: सुनील कुमार

Published:

Haryana weather update: आज हरियाणा के ज्यादातर जिलों में धूप खिली रहेगी। सिर्फ छह जिले पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल और करनाल में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है।…


Haryana weather update: छह जिलों में आज बरसेंगी बूंदें, बाकी जगह रहेगा साफ आसमान
Haryana weather update: छह जिलों में आज बरसेंगी बूंदें, बाकी जगह रहेगा साफ आसमान
Google News Follow us on Google

Haryana weather update: आज हरियाणा के ज्यादातर जिलों में धूप खिली रहेगी। सिर्फ छह जिले पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल और करनाल में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। यहां के लोग थोड़ी देर की फुहारों का मजा उठा सकते हैं।

Advertisement

मानसून की स्थिति

इस समय मानसून ट्रफ उत्तर से नीचे खिसककर मध्य भारत और बंगाल की खाड़ी तक बनी हुई है। इसी वजह से 12 सितंबर तक हरियाणा में मानसून की रफ्तार थोड़ी कमजोर रहने का अनुमान है।

पश्चिम और दक्षिण हरियाणा का हाल

आज हरियाणा के पश्चिमी जिलों सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, दादरी, जींद, रोहतक और झज्जर में आंशिक बादल रहेंगे। वहीं दक्षिणी जिलों महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, नूंह, फरीदाबाद और पलवल में भी बादल छाए रहेंगे। कुछ जगहों पर हल्की बूंदाबांदी हो सकती है लेकिन ज्यादा बारिश की उम्मीद नहीं है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

बारिश के आंकड़े

इस बार हरियाणा में औसत से ज्यादा बारिश हुई है। 8 सितंबर तक औसतन 381.7 एमएम बारिश होनी चाहिए थी लेकिन अब तक 563.3 एमएम बारिश दर्ज की जा चुकी है। यह सामान्य से करीब 48 प्रतिशत ज्यादा है। सबसे ज्यादा बारिश यमुनानगर में 1076.4 एमएम और सबसे कम सिरसा में 346.2 एमएम हुई है।

आने वाले दिनों का अनुमान

10 और 11 सितंबर को पंचकूला और यमुनानगर में हल्की बारिश हो सकती है। अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत और कैथल में भी बूंदाबांदी की संभावना है। बाकी जिलों में मौसम साफ रहेगा। 12 सितंबर को पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर में बारिश के आसार हैं जबकि कई जगहों पर हल्की बारिश और अन्य जिलों में साफ मौसम रहेगा।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जै​विक खाद, पंचायतों की बढेगी आय

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp