गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Haryana Weather Update: हरियाणा में धुंध और ठंड का बढ़ता प्रभाव, पश्चिमी विक्षोभ से दिन में हल्के बादल, मौसम रहेगा परिवर्तनशील

Written by: सुनील कुमार

Published:

Haryana Weather Update: उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में लगातार बर्फबारी हो रही है जिसका असर अब हरियाणा के मैदानी हिस्सों में साफ नजर आने लगा है। हरियाणा में सुबह और रात…


Haryana Weather Update: हरियाणा में धुंध और ठंड का बढ़ता प्रभाव, पश्चिमी विक्षोभ से दिन में हल्के बादल, मौसम रहेगा परिवर्तनशील
Haryana Weather Update: हरियाणा में धुंध और ठंड का बढ़ता प्रभाव, पश्चिमी विक्षोभ से दिन में हल्के बादल, मौसम रहेगा परिवर्तनशील
Google News Follow us on Google

Haryana Weather Update: उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में लगातार बर्फबारी हो रही है जिसका असर अब हरियाणा के मैदानी हिस्सों में साफ नजर आने लगा है। हरियाणा में सुबह और रात के समय ठिठुरन बढ़ गई है। दिन में तेज धूप निकलने से थोड़ी राहत मिलती है, लेकिन मौसम विभाग ने फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं जताई है। मौसम में बढ़ती नमी की वजह से सुबह के समय हल्की धुंध छाने लगी है, जो ठंड को और बढ़ा रही है।

Advertisement

रात का तापमान गिरा, नारनौल बना सबसे ठंडा शहर

उत्तर-पश्चिमी हवाओं के कारण हरियाणा में रात के तापमान में लगभग 4.8 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। नारनौल में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया जो राज्य में सबसे कम है। इसके बाद हिसार का नंबर है जहां तापमान 8.4 डिग्री दर्ज हुआ। पश्चिमी विक्षोभ के चलते पहाड़ों पर हुई बर्फबारी का सीधा असर मैदानी इलाकों में महसूस हो रहा है और ठंड काफी बढ़ गई है।

आठ शहरों में तापमान 10 डिग्री से नीचे

मौसम विशेषज्ञों ने बताया कि हरियाणा के आठ शहरों में अभी भी रात का तापमान 10 डिग्री से नीचे बना हुआ है। सुबह और देर रात ठंड ज़्यादा महसूस होती है। दिन के वक्त धूप निकलती है लेकिन हवा में ठंडक बनी रहती है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

23 नवंबर तक रहेगा मौसम शुष्क और बदलता हुआ

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि 23 नवंबर तक मौसम शुष्क और परिवर्तनशील रहेगा। इस दौरान पश्चिमी विक्षोभ का आंशिक प्रभाव रहेगा जिससे कई जगह हल्की बादलवाई बनी रह सकती है। हवाओं की दिशा और गति में बदलाव से वातावरण में नमी बढ़ेगी और कुछ इलाकों में सुबह हल्की धुंध बनी रहेगी।

हरियाणा में फिलहाल ठंडक बनी रहेगी। सुबह-शाम ठिठुरन अधिक रहेगी। धूप निकलने से थोड़ी राहत जरूर मिलती है लेकिन ठंड बढ़ने की संभावना बनी हुई है। लोग ठंड से बचाव के लिए गर्म कपड़ों का इस्तेमाल करें।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जै​विक खाद, पंचायतों की बढेगी आय

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp