बुधवार, 4 नवम्बर 2026

Haryana Weather Update: हरियाणा में मानसून की वापसी के बाद बढ़ी गर्मी, अगले 4 दिन में न्यूनतम तापमान में गिरावट की संभावना

Written by: सुनील कुमार

Published:

Haryana Weather Update: हरियाणा में मानसून की वापसी के साथ ही गर्मी का असर दिखने लगा है। दिन का तापमान बढ़कर 34 से 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच गया है। हिसार में…


Haryana Weather Update: हरियाणा में मानसून की वापसी के बाद बढ़ी गर्मी, अगले 4 दिन में न्यूनतम तापमान में गिरावट की संभावना
Haryana Weather Update: हरियाणा में मानसून की वापसी के बाद बढ़ी गर्मी, अगले 4 दिन में न्यूनतम तापमान में गिरावट की संभावना
Google News Follow us on Google

Haryana Weather Update: हरियाणा में मानसून की वापसी के साथ ही गर्मी का असर दिखने लगा है। दिन का तापमान बढ़कर 34 से 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच गया है। हिसार में न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री और अधिकतम 37.1 डिग्री दर्ज किया गया। रात का तापमान 22-26 डिग्री के बीच रहा। राज्य का अधिकतम तापमान सामान्य औसत से करीब 2 डिग्री अधिक रहा।

Advertisement

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी के संकेत बन चुके हैं। अगले 24 घंटों में हरियाणा और पंजाब के कई हिस्सों में मानसून पूरी तरह लौट सकता है। हालांकि मौसम विशेषज्ञों ने बताया कि अगले कुछ दिनों तक मुख्य रूप से साफ आसमान रहेगा और बारिश की संभावना कम है।

हरियाणा में दिन में हल्की से मध्यम गति की हवाएं चलेंगी। उत्तर-पश्चिम दिशा से 15-25 किमी प्रति घंटा की गति वाली हवाएं चल सकती हैं, जो शाम को घटकर 15 किमी प्रति घंटा से कम हो जाएंगी। मानसून की वापसी के कारण अब आर्द्रता कम होगी और मौसम शुष्क रहेगा।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार यह समय खरीफ फसलों की कटाई के लिए अनुकूल है। धान और बाजरा जैसी फसलों को नुकसान से बचाने के लिए किसान इस शुष्क मौसम का लाभ उठा सकते हैं। गर्मी रह सकती है, लेकिन 4 दिन बाद न्यूनतम तापमान में गिरावट शुरू हो जाएगी।

अब तक प्रदेश में सामान्य से 38 प्रतिशत अधिक बारिश हुई है। सबसे कम बारिश सिरसा में दर्ज की गई है, जहां 346.6 एमएम बारिश हुई है। अन्य जिलों में बारिश औसतन अधिक रही है, जिससे फसलों और जल संसाधनों को पर्याप्त नमी मिली है।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जै​विक खाद, पंचायतों की बढेगी आय

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp