गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Haryana Weather Update: हरियाणा में तीन दिन तक ठंडी हवाओं का असर, रात का तापमान 17 डिग्री तक गिरने का अनुमान

Written by: सुनील कुमार

Published:

Haryana Weather Update: हरियाणा में अक्टूबर की शुरुआत से ही ठंड का अहसास होने लगा है। तापमान में गिरावट के चलते प्रदेश में रातें अब ठंडी होने लगी हैं। हालांकि दिन के…


Haryana Weather Update: हरियाणा में तीन दिन तक ठंडी हवाओं का असर, रात का तापमान 17 डिग्री तक गिरने का अनुमान
Haryana Weather Update: हरियाणा में तीन दिन तक ठंडी हवाओं का असर, रात का तापमान 17 डिग्री तक गिरने का अनुमान
Google News Follow us on Google

Haryana Weather Update: हरियाणा में अक्टूबर की शुरुआत से ही ठंड का अहसास होने लगा है। तापमान में गिरावट के चलते प्रदेश में रातें अब ठंडी होने लगी हैं। हालांकि दिन के समय धूप खिलने के कारण मौसम में हल्की गर्मी बनी हुई है। मौसम विभाग ने आज से दोपहर के समय उत्तर-पश्चिमी हवाओं के चलने का अनुमान जताया है। इन हवाओं की रफ्तार लगभग 15 किलोमीटर प्रतिघंटा हो सकती है। हवाओं के कारण अधिकतम तापमान सामान्य से 1-2 डिग्री कम रहने की संभावना है।

Advertisement

शनिवार को हरियाणा में चौथे दिन लगातार उत्तर-पश्चिमी हवाओं के प्रभाव से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। इस दौरान हिसार, महेंद्रगढ़ और फरीदाबाद में अधिकतम तापमान करीब 17 डिग्री तक पहुँच गया। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के कारण अक्टूबर के पहले 9 दिनों में लगभग 30 मिलीमीटर बारिश हुई है। सामान्य रूप से इस अवधि में 4 मिलीमीटर बारिश होती है, लेकिन इस बार 649 प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज हुई।

बारिश और ठंडी हवाओं के कारण प्रदेश के अधिकांश जिलों में तापमान सामान्य से नीचे चला गया है। महेंद्रगढ़ की रात सबसे ठंडी रही और यहाँ रात का तापमान 17.1 डिग्री दर्ज किया गया। रात के समय ठंडक महसूस होने के कारण लोग कूलर और एसी बंद कर चुके हैं।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

प्रदेश में पिछले दिनों लगातार सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण अधिक वर्षा हुई थी। अब मौसम धीरे-धीरे खुश्क होने लगा है, जिससे उत्तरी और पूर्वी जिलों के साथ लगभग सभी जिलों में रात का तापमान गिरा है। पंजाब से सटे इलाकों में भी मौसम सामान्य बना हुआ है।

सिरसा में अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम 18.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। फतेहाबाद का अधिकतम तापमान 31.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20.1 डिग्री सेल्सियस है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में ठंड का अहसास और बढ़ सकता है।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जै​विक खाद, पंचायतों की बढेगी आय

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp