मंगलवार, 3 नवम्बर 2026

Haryana Weather Update: हरियाणा में ठंड का प्रकोप, ये शहर रहा सबसे ठंडा, IMD ने दी चेतावनी

Written by: PK Chauhan

Published:

Haryana Weather Update: हरियाणा में इस समय ठंड का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में सर्दी और अधिक तेज होने की चेतावनी दी है। विभाग…


Haryana Weather Update: मौसम विभाग की चेतावनी, हरियाणा में तापमान में भारी गिरावट और ठंडी हवाओं से बढ़ेगी सर्दी की मार
Haryana Weather Update: मौसम विभाग की चेतावनी, हरियाणा में तापमान में भारी गिरावट और ठंडी हवाओं से बढ़ेगी सर्दी की मार
Google News Follow us on Google

Haryana Weather Update: हरियाणा में इस समय ठंड का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में सर्दी और अधिक तेज होने की चेतावनी दी है। विभाग के अनुसार, उत्तर और उत्तर-पश्चिमी हवाएं लगातार प्रदेश में सक्रिय हो रही हैं, जिससे रात के तापमान में तेजी से गिरावट आ रही है। ऐसे में पारा शून्य के करीब पहुंच सकता है, जिससे ठिठुरन और बढ़ जाएगी।

Advertisement

हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि 8 दिसंबर से उत्तर और उत्तर-पश्चिमी हवाएं और तेज हो जाएंगी। इन हवाओं के प्रभाव से रात के तापमान में तेज गिरावट दर्ज होने की संभावना है। इसका असर यह होगा कि ठंड और भी सख्त हो जाएगी और लोगों को अधिक सतर्क रहने की जरूरत होगी।

इस समय हरियाणा के लोग ठंड से बचाव के लिए अतिरिक्त सावधानी बरतें। सुबह-शाम के समय गर्म कपड़े पहनें और बूढ़े-बच्चों तथा बीमार लोगों का खास ध्यान रखें। मौसम विभाग की चेतावनी के मद्देनजर घरों में ही रहने की सलाह दी जा रही है ताकि ठंड के कारण होने वाली बीमारियों से बचा जा सके। आने वाले दिनों में ठंड अपने चरम पर होगी, इसलिए पूरी तैयारी जरूरी है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

 

नूंह सबसे गर्म और नारनौल सबसे ठंडा जिला

7 दिसंबर को प्रदेश के औसत अधिकतम तापमान में 0.8 डिग्री की बढ़ोतरी हुई, लेकिन तापमान अभी भी सामान्य के आस-पास ही बना हुआ है। नूंह जिले में अधिकतम तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो हरियाणा में सबसे अधिक है। यहां तापमान में 1.3 डिग्री की वृद्धि देखी गई। वहीं, नारनौल जिला सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान मात्र 4.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जै​विक खाद, पंचायतों की बढेगी आय

ठंड का प्रकोप 11 दिसंबर तक बढ़ेगा

मौसम विभाग ने बताया है कि 11 दिसंबर तक प्रदेश में ठंड और बढ़ेगी। इस दौरान न्यूनतम तापमान में करीब 2 डिग्री की गिरावट हो सकती है, जिससे कई जिलों में तापमान लगभग 6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा। साथ ही औसतन 24 डिग्री सेल्सियस बने अधिकतम तापमान में भी 1 डिग्री तक कमी आ सकती है। इससे दिन के समय भी ठंडक का एहसास होगा।

PK Chauhan
About the Author PK Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे Best E News पर अपडेट की जाती है। View all posts by PK Chauhan →

खबरें और भी

WhatsApp